President Droupadi Murmu will be on a six-day visit to Odisha

दो फरवरी से 6 दिवसीय ओडिशा दौरें पर जा रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दो फरवरी से 6 दिवसीय ओडिशा दौरें पर जा रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो फरवरी से 6 दिवसीय ओडिशा दौरें पर जा रही है। इस दौरान वे अपने गृह जिले मयूरभंज में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत और अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ बालासोर स्थित एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू दो फरवरी की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी और रात्रिविश्राम लोक भवन में करेंगी। तीन फरवरी को वह सुबह जाजपुर में मां बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और फिर फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बालासोर जाएंगी। शाम को वे पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। राष्ट्रपति चार फरवरी को अपने गृह जिले मयूरभंज का दौरा करेंगी जहां वह रायरंगपुर के महुलदिहा में एक ‘हॉलिडे होम’ (छुट्टियां बिताने वाले स्थान) का उद्घाटन करेंगी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित एक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा करेंगी। वह भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण और बैदपुर में एक खेल परिसर का उद्घाटन करने के साथ-साथ रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी तथा कुछ का उद्घाटन करेंगी।
इसके बाद मुर्मू पांच फरवरी को रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होंगी और सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी। वह छह फरवरी को सुबह महिलाओं और आदिवासी युवा समूहों के साथ बातचीत करेंगी और बाद में भुवनेश्वर में एक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। इसके बाद वह सात फरवरी की सुबह भुवनेश्वर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रैली को संबोधित कर कहा, 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रैली को संबोधित कर कहा, 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा कोलकाता । बीजेपी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। टीएमसी […]

149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह -सीएम धामी और शंकराचार्य ने किए प्रथम दर्शन चमोली। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत चमोली जिले स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिवत रूप से खोल दिए गए। करीब 149 […]