Prime Minister Modi Kharge lies

झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री मोदी : खड़गे

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैरसिया और भोपाल में सभा को संबोधित किया

भोपाल । प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं । 15 लाख रुपये देने की बात कही थी, किसी को मिले क्या? यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैरसिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। भोपाल में श्री खड़गे ने कहा कि मोदी जी कर्नाटक में भी वोटों के लिए गली-गली फिरे थे और अब मध्य प्रदेश में भी वोट के लिए गली-गली घूम रहे।
भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि मैं तो कर्नाटक से आता हूं। इससे पहले वहां के चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत कोशिश की। वो वोटों के लिए गली-गली फिरे| अब मध्य प्रदेश में घूम रहे हैं, लेकिन जनता उनकी तरफ देख तक नहीं रही। उन्होंने कहा कि मोदी साहब गालियां देने वाले मशहूर नेता बन गए हैं| जबकि मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस वाले उन्हें गालियां देते हैं। गालियां देने वाले तो सही मायने में आप हैं। गांधी परिवार के नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सभी को गालियां देने वाले मशहूर नेता मोदी साहब हैं। इस कारण अब लोग आपकी सूरत भी नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया, गरीबों के लिए भी कुछ नहीं किया, संविधान बनाने में तुम्हारी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉक्टर साहब अंबेडकर ने संविधान बनाया। तुम्हारे लोग तो संविधान के खिलाफ थे। चुनाव प्रचार का अंतिम समय होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को उन्हें टोंकते हुए और समय का ध्यान दिलाते हुए भी देखा गया|
इससे पहले भोपाल की ही बैरसिया विधानसभा सीट पर आयोजित सभा को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संबोधित किया| उन्होंने यहां कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि 15 लाख रुपए देने की बात कही थी, मिले क्या? उनका वादा हर साल दो करोड़ नौकरियां, कहां हैं? श्री खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप में विकास की ताकत नहीं है। वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा कि 18 साल में इन्होंने व्यापमं घोटाला किया, एग्जाम पेपर लीक किए…। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर घोटालों की जांच करवाई जाएगी|

×
Date : 16 November 2023 Posted By : EDITOR
झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री मोदी : खड़गे
News Image

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैरसिया और भोपाल में सभा को संबोधित किया

भोपाल । प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं । 15 लाख रुपये देने की बात कही थी, किसी को मिले क्या? यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैरसिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। भोपाल में श्री खड़गे ने कहा कि मोदी जी कर्नाटक में भी वोटों के लिए गली-गली फिरे थे और अब मध्य प्रदेश में भी वोट के लिए गली-गली घूम रहे।
भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि मैं तो कर्नाटक से आता हूं। इससे पहले वहां के चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत कोशिश की। वो वोटों के लिए गली-गली फिरे| अब मध्य प्रदेश में घूम रहे हैं, लेकिन जनता उनकी तरफ देख तक नहीं रही। उन्होंने कहा कि मोदी साहब गालियां देने वाले मशहूर नेता बन गए हैं| जबकि मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस वाले उन्हें गालियां देते हैं। गालियां देने वाले तो सही मायने में आप हैं। गांधी परिवार के नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सभी को गालियां देने वाले मशहूर नेता मोदी साहब हैं। इस कारण अब लोग आपकी सूरत भी नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया, गरीबों के लिए भी कुछ नहीं किया, संविधान बनाने में तुम्हारी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉक्टर साहब अंबेडकर ने संविधान बनाया। तुम्हारे लोग तो संविधान के खिलाफ थे। चुनाव प्रचार का अंतिम समय होने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को उन्हें टोंकते हुए और समय का ध्यान दिलाते हुए भी देखा गया|
इससे पहले भोपाल की ही बैरसिया विधानसभा सीट पर आयोजित सभा को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संबोधित किया| उन्होंने यहां कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोलते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि 15 लाख रुपए देने की बात कही थी, मिले क्या? उनका वादा हर साल दो करोड़ नौकरियां, कहां हैं? श्री खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप में विकास की ताकत नहीं है। वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा कि 18 साल में इन्होंने व्यापमं घोटाला किया, एग्जाम पेपर लीक किए...। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर घोटालों की जांच करवाई जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]