Prime Minister Modi paid tribute to the martyrs of Jallianwala Bagh

प्रधानमंत्री मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा– अदम्य साहस को याद रखेंगे पीढ़ियां

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घटना की 106वीं बरसी पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि हम जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां उनके अदम्य साहस को हमेशा याद रखेंगी।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में ब्रिटिश जनरल डायर के आदेश पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों निर्दोष भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई थीं। ये लोग औपनिवेशिक शासन द्वारा लाए गए रॉलेट एक्ट के खिलाफ विरोध कर रहे थे। इस बर्बर घटना में हजारों लोगों की जान गई और यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है।
प्रधानमंत्री मोदी की यह श्रद्धांजलि न केवल ऐतिहासिक बलिदान को याद करने का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इस साहसिक विरासत से जोड़ने का एक प्रयास है।

×
Date : 13 April 2025 Posted By : EDITOR
प्रधानमंत्री मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा– अदम्य साहस को याद रखेंगे पीढ़ियां
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]