पंजाब जल्द ही औद्योगिक हब बनेगा : मान - Update Now News

पंजाब जल्द ही औद्योगिक हब बनेगा : मान

अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक स्थिरता और त्वरित निर्णय लेने की प्रणाली के साथ-साथ लीक से हटकर विचार पंजाब को जल्द ही देश में अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाएंगे। मोहाली में 23-24 फरवरी को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इनवेस्टमेंट समिट की तैयारी के सिलसिले में यहां उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी ‘नंबर वन’ पैदा होते हैं, क्योंकि उनके खून में कड़ी मेहनत और समर्पण का गुण होता है। मान ने कहा कि इसी भावना के कारण पंजाबियों ने हमेशा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राज्य के उद्यमियों ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब औद्योगिक विकास के उच्च विकास पथ पर होगा। इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं का उपयोग करके राज्यभर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को कई प्राकृतिक संसाधनों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बिंदुओं के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]