तुर्की के लिए राहत सामग्री ले जा रहे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस - Update Now News

तुर्की के लिए राहत सामग्री ले जा रहे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस

 

नई दिल्ली। भूकंप की त्रासदी से जूझ रहे तुर्की को राहत सामग्री पहुंचाने जा रहे भारतीय विमान को पाकिस्तान ने एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के इस रवैया के कारण भारतीय विमान को लंबा चक्कर लगाते हुए दूसरे रूट से तुर्की पहुंचना पड़ा। एक संकटग्रस्त देश की मदद में अड़ंगा डालने पर पाकिस्तान विश्व समुदाय के समक्ष निंदा का पात्र बनकर उभरा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अस्थिरता के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान की हरकत से विश्व समुदाय के समक्ष उसकी साख और कमजोर हुई है। गौरतलब है कि भूकंप के झटके झेलने के कारण तुर्की में 4 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत में तुर्की को राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया था। ऐसे में राहत सामग्री लेकर भारत का जो विमान तुर्की के लिए रवाना हुआ था उसे पाकिस्तानी एयरस्पेस होते हुए तुर्की पहुंचना था, लेकिन पाकिस्तान ने राहत सामग्री ले जा रहे विमान को अपना एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के एंबेसेडर फिरात सुनेल ने तुर्की को सहायता भेजने के लिए भारत को धन्यवाद देते हुए कहा है कि, जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। तुर्की ने मुसीबत की घड़ी में साथ देने के लिए भारत की प्रशंसा की है और भारत को अपना सच्चा मित्र बताया है। भारत में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने भारत सरकार की ओर से इस मदद के लिए धन्यवाद दिया।

×
Date : 08 February 2023 Posted By : EDITOR
तुर्की के लिए राहत सामग्री ले जा रहे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस
News Image

 

नई दिल्ली। भूकंप की त्रासदी से जूझ रहे तुर्की को राहत सामग्री पहुंचाने जा रहे भारतीय विमान को पाकिस्तान ने एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के इस रवैया के कारण भारतीय विमान को लंबा चक्कर लगाते हुए दूसरे रूट से तुर्की पहुंचना पड़ा। एक संकटग्रस्त देश की मदद में अड़ंगा डालने पर पाकिस्तान विश्व समुदाय के समक्ष निंदा का पात्र बनकर उभरा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अस्थिरता के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान की हरकत से विश्व समुदाय के समक्ष उसकी साख और कमजोर हुई है। गौरतलब है कि भूकंप के झटके झेलने के कारण तुर्की में 4 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत में तुर्की को राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया था। ऐसे में राहत सामग्री लेकर भारत का जो विमान तुर्की के लिए रवाना हुआ था उसे पाकिस्तानी एयरस्पेस होते हुए तुर्की पहुंचना था, लेकिन पाकिस्तान ने राहत सामग्री ले जा रहे विमान को अपना एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के एंबेसेडर फिरात सुनेल ने तुर्की को सहायता भेजने के लिए भारत को धन्यवाद देते हुए कहा है कि, जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। तुर्की ने मुसीबत की घड़ी में साथ देने के लिए भारत की प्रशंसा की है और भारत को अपना सच्चा मित्र बताया है। भारत में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने भारत सरकार की ओर से इस मदद के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]