Qatar helps in ceasefire between Iran and Israel

ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर कराने में कतर की रही बड़ी भूमिका, श्रेय लेने जबरन कूदे ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जबरियां श्रेय लेने के आदी हो गए हैं। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का श्रेय लेने की कोशिश ट्रंप ने की थी। हालांकि भारत ने इसे पूरी तरह नकार दिया था। अब ईरान और इजरायल के बीच होने वाले सीजफायर का श्रेय लेने के लिए जबरिया कूद रहे हैं। जबकि इसमें सबसे बड़ी भूमिका कतर की बताई जा रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम समझौता हो गया है। ईरान ने सीजफायर की बात को पहले खारिज करने के बाद अब स्वीकार कर लिया है। वहीं, इजरायल से आधिकारिक प्रतिक्रिया बाकी है। खबर हैं कि इस सीजफायर में कतर ने अहम भूमिका निभाई है। ईरान और इजरायल के बीच करीब दो सप्ताह से खूनी संघर्ष जारी है।
खबर है कि ट्रंप ने सोमवार दोपहर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर सीजफायर समझौता तय किया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका भी कूद पड़ा था। अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा किया था। इजरायल ने सोमवार को तेहरान में ईरानी सरकार के ठिकानों पर कई हमले किए, वहीं इजरायली सेना ने पुष्टि की कि उसने ईरान के फोर्दो संवर्धन प्रतिष्ठान तक पहुंच को बाधित करने के लिए उसके आसपास की सड़कों पर हमला किया। फोर्दो संवर्धन प्रतिष्ठान रविवार को अमेरिका द्वारा निशाना बनाये गए तीन परमाणु प्रतिष्ठानों में से एक था। ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। ईरान ने इजरायल पर हमले अमेरिका द्वारा एक दिन पहले ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद किए। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तेहरान पर किए गए हमलों में वहां की कुख्यात एविन जेल और अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सुरक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया गया।

×
Date : 25 June 2025 Posted By : EDITOR
ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर कराने में कतर की रही बड़ी भूमिका, श्रेय लेने जबरन कूदे ट्रंप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]