Rajkumar Hirani will be honored Kishore Kumar Samman Award

किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित होंगे राजकुमार हिरानी

 

किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित होंगे राजकुमार हिरानी

Mumbai: किशोर कुमार सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में उनकी पुण्यतिथि पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित करने का फैसला किया है। राजकुमार हिरानी, भारतीय सिनेमा जगत के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा सामाजिक मुद्दों को उजागर करते आए हैं।राजकुमार हिरानी, ने 3 ईडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी कई क्लासिक फिल्में बनायी है। कई सालों से कई नामी सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, और शत्रुघ्न सिन्हा को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें, किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। वे भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]

मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Indore: इंदौर जिले की महू तहसील के बरगोंदा क्षेत्र के पास बीसी बसई गांव में कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के […]