Dangal TV : रीना कपूर की अप्रत्याशित होली रंजू की बेटियां के सेट पर - Update Now News

Dangal TV : रीना कपूर की अप्रत्याशित होली रंजू की बेटियां के सेट पर

मुंबई : होली, भारत का सबसे बड़े त्योहार में से एक है। हर साल, टेलीविज़न शो अपने शो में इस रंगों के त्योहार को ज़रूर मनाते हैं। दंगल टीवी के लोकप्रिय शो रंजू की बेटियां में भी मस्ती, उत्साह और ड्रामा से भरपूर एक होली सीक्वेंस है। रीना कपूर जो शीर्षक भूमिका रंजू का किरदार निभा रही हैं एक मजेदार कहानी साझा करती है जो होली की शूटिंग के दौरान सेट पर हुई थी। वह यह भी कहती है की उन्हें त्योहार तो पसंद है पर रंगों से खेलने का बहुत शौक नहीं है। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, रीना कहती है, “शो में मेरे किरदार रंजू को होली खेलते नहीं दिखाया गया है। मैं बहुत खुश थी क्योंकि असल ज़िंदगी में भी मैं रंगों से खेलने की बहुत शौकीन नहीं हूँ। मैं इस बात से भी खुश थी कि केवल मैं ही साफ-सुथरी रहूंगी, जबकि हर कोई रंगों से खेलकर गंदे हो जाएंगे। हम एक सीन शूट कर रहे थे, जहाँ दीपशिखा का किरदार ललिता मुझ पर रंग फेंकने के इरादे से आती है, लेकिन दादी (जसप्रीत जी) गलती से उसे हवा में फेंक देती है। वास्तविक सीन में, मुझ पर रंग नहीं लगता लेकिन शूटिंग के दौरान बैंगनी रंग की पूरी ट्रे मुझ पर गिर गई और सफेद से मेरी पूरी साड़ी बैंगनी में बदल गई (हंसते हुए)। हमें शूटिंग रोकनी पड़ी और साड़ी धोने के बाद भी, थोड़ा सा बैंगनी दाग रह गया है। रंजू की बेतिया वेटेरन और युवा कलाकारों से भरे हुए हैं, जो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मजेदार भरे वीडियो साझा कर रहे हैं और अपकमिंग एपिसोड के बारे में दर्शकों को उत्साहित कर रहे हैं। रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है – डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

×
Date : 25 March 2021 Posted By : EDITOR
Dangal TV : रीना कपूर की अप्रत्याशित होली रंजू की बेटियां के सेट पर
News Image

मुंबई : होली, भारत का सबसे बड़े त्योहार में से एक है। हर साल, टेलीविज़न शो अपने शो में इस रंगों के त्योहार को ज़रूर मनाते हैं। दंगल टीवी के लोकप्रिय शो रंजू की बेटियां में भी मस्ती, उत्साह और ड्रामा से भरपूर एक होली सीक्वेंस है। रीना कपूर जो शीर्षक भूमिका रंजू का किरदार निभा रही हैं एक मजेदार कहानी साझा करती है जो होली की शूटिंग के दौरान सेट पर हुई थी। वह यह भी कहती है की उन्हें त्योहार तो पसंद है पर रंगों से खेलने का बहुत शौक नहीं है। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, रीना कहती है, "शो में मेरे किरदार रंजू को होली खेलते नहीं दिखाया गया है। मैं बहुत खुश थी क्योंकि असल ज़िंदगी में भी मैं रंगों से खेलने की बहुत शौकीन नहीं हूँ। मैं इस बात से भी खुश थी कि केवल मैं ही साफ-सुथरी रहूंगी, जबकि हर कोई रंगों से खेलकर गंदे हो जाएंगे। हम एक सीन शूट कर रहे थे, जहाँ दीपशिखा का किरदार ललिता मुझ पर रंग फेंकने के इरादे से आती है, लेकिन दादी (जसप्रीत जी) गलती से उसे हवा में फेंक देती है। वास्तविक सीन में, मुझ पर रंग नहीं लगता लेकिन शूटिंग के दौरान बैंगनी रंग की पूरी ट्रे मुझ पर गिर गई और सफेद से मेरी पूरी साड़ी बैंगनी में बदल गई (हंसते हुए)। हमें शूटिंग रोकनी पड़ी और साड़ी धोने के बाद भी, थोड़ा सा बैंगनी दाग रह गया है। रंजू की बेतिया वेटेरन और युवा कलाकारों से भरे हुए हैं, जो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मजेदार भरे वीडियो साझा कर रहे हैं और अपकमिंग एपिसोड के बारे में दर्शकों को उत्साहित कर रहे हैं। रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]