महाभारत के ‘भीष्म’ मुकेश खन्ना की उड़ी मौत की अफवाह - Update Now News

महाभारत के ‘भीष्म’ मुकेश खन्ना की उड़ी मौत की अफवाह

 

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस ने तबाही मचा रखी है। इस कोरोना की दूसरी लहर में क्या आम और क्या खास हर किसी को इस वायरस ने अपनी चपेट में लिया है। आपको बता दें कि इस सब के बीच बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सितारे इस कोरोना की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन कई ऐसी झूठी खबरें भी उड़ी जिसको सुनकर लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे। पहले भी कई जाने-माने सितारों के निधन की झूठी खबरें फैल चुकी हैं। अब ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ का किरदार निभा चुके दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की झूठी खबरों ने सभी को चौंका दिया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ीं कि मुकेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। कई लोगों ने इन खबरों पर पोस्ट करना भी शुरू कर दिया। हालांकि, अब इन गलत खबरों पर खुद मुकेश खन्ना ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई -पुतिन ने माना तेल की डिलीवरी के लिए लॉजिस्टिक्स को बदलना होगा मॉस्को । ईरान युद्ध की वजह से जब पूरी दुनिया में तेल-गैस का संकट खड़ा हो गया, तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन […]

PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। इस दिक्कत को देखकर मोदी सरकार ने इसके प्रबंधन को लेकर एस्मा लागू किया […]