"संकल्प सुरक्षा का" ध्येय वाक्य को सार्थक किया इंदौर पुलिस विभाग ने - मंत्री तुलसीराम सिलावट - Update Now News

“संकल्प सुरक्षा का” ध्येय वाक्य को सार्थक किया इंदौर पुलिस विभाग ने – मंत्री तुलसीराम सिलावट

 

अनलॉक के दौरान कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखना है जरूरी – मंत्री सिलावट

इंदौर : जल संसाधन एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ अनलॉक के दौरान कोरोना पर नियंत्रण बनाए रखने एवं कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराने के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, पश्चिम एसपी श्री महेश चंद्र जैन एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री सिलावट ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा कोरोना रोकथाम में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अमले द्वारा जिस संयम, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ इस आपदा की घड़ी में दिन रात एक कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगदान दिया गया है वह अतुलनीय है। इंदौर पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान नागरिकों की सुरक्षा का जो संकल्प लिया उसे सार्थक कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अभी हमारे आगे सबसे बड़ी चुनौती है अनलॉक के दौरान आमजनों से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करवाना। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ अनलॉक के नियमों एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन प्रतिदिन कमी देखी जा रही है। इस सुखद स्थिति को आगे भी बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी पुलिस विभाग पर है।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जिले के ऐसे क्षेत्र जहां ज्यादा भीड़ होती है उन क्षेत्रों को चिन्हित कर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए स्पेशल टीम नियुक्त की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि कोविड अनुकूल व्यवहार का संदेश पूरे राष्ट्र में इंदौर से जाए और इस व्यवहार की नींव पुलिस विभाग के नेतृत्व में ही रखी जा सकती है। बैठक के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने अनलॉक के दौरान पुलिस अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में आ रही समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

×
Date : 06 June 2021 Posted By : EDITOR
“संकल्प सुरक्षा का” ध्येय वाक्य को सार्थक किया इंदौर पुलिस विभाग ने – मंत्री तुलसीराम सिलावट
News Image

 

अनलॉक के दौरान कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखना है जरूरी - मंत्री सिलावट

इंदौर : जल संसाधन एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ अनलॉक के दौरान कोरोना पर नियंत्रण बनाए रखने एवं कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराने के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, पश्चिम एसपी श्री महेश चंद्र जैन एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री सिलावट ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा कोरोना रोकथाम में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अमले द्वारा जिस संयम, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ इस आपदा की घड़ी में दिन रात एक कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगदान दिया गया है वह अतुलनीय है। इंदौर पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान नागरिकों की सुरक्षा का जो संकल्प लिया उसे सार्थक कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अभी हमारे आगे सबसे बड़ी चुनौती है अनलॉक के दौरान आमजनों से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करवाना। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ अनलॉक के नियमों एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन प्रतिदिन कमी देखी जा रही है। इस सुखद स्थिति को आगे भी बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी पुलिस विभाग पर है।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जिले के ऐसे क्षेत्र जहां ज्यादा भीड़ होती है उन क्षेत्रों को चिन्हित कर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए स्पेशल टीम नियुक्त की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि कोविड अनुकूल व्यवहार का संदेश पूरे राष्ट्र में इंदौर से जाए और इस व्यवहार की नींव पुलिस विभाग के नेतृत्व में ही रखी जा सकती है। बैठक के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने अनलॉक के दौरान पुलिस अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में आ रही समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण 10 हजार गौवंश के संरक्षण और सेवा की होगी व्यवस्था, गौशाला को 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा गौमाता के बिना हमारी संस्कृति और कृषि व्यवस्था अधूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]