मुझे इंग्लैंड का मुख्य कोच बनने में दिलचस्पी नहीं : शास्त्री - Update Now News

मुझे इंग्लैंड का मुख्य कोच बनने में दिलचस्पी नहीं : शास्त्री

 

मुंबई । पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में 0-4 से हारने के बाद कोच के पद से हटने वाले क्रिस सिल्वरवुड की जगह इंग्लैंड का मुख्य कोच बनने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। भारत के 59 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सात साल तक भारतीय टीम के साथ 14 में से 10 टेस्ट सीरीज जीती और रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे। वहीं ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में दो बार टेस्ट सीरीज हराया। द गार्जियन द्वारा एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंग्लैंड का कोच बनने में दिलचस्पी लेंगे, शास्त्री ने कहा, अरे नहीं, उस रास्ते पर मत जाओ। भारत के साथ सात साल रहने के बाद मुझे इंग्लैंड के मुख्य कोच बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। शास्त्री ने यह भी महसूस किया कि अगर बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी करने का फैसला करते हैं, तो वह मैदान पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

×
Date : 27 April 2022 Posted By : EDITOR
मुझे इंग्लैंड का मुख्य कोच बनने में दिलचस्पी नहीं : शास्त्री
News Image

 

मुंबई । पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में 0-4 से हारने के बाद कोच के पद से हटने वाले क्रिस सिल्वरवुड की जगह इंग्लैंड का मुख्य कोच बनने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। भारत के 59 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सात साल तक भारतीय टीम के साथ 14 में से 10 टेस्ट सीरीज जीती और रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे। वहीं ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में दो बार टेस्ट सीरीज हराया। द गार्जियन द्वारा एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंग्लैंड का कोच बनने में दिलचस्पी लेंगे, शास्त्री ने कहा, अरे नहीं, उस रास्ते पर मत जाओ। भारत के साथ सात साल रहने के बाद मुझे इंग्लैंड के मुख्य कोच बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। शास्त्री ने यह भी महसूस किया कि अगर बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी करने का फैसला करते हैं, तो वह मैदान पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

📰 Generate e-Paper Clip गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात […]

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

📰 Generate e-Paper Clip समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद नई दिल्ली। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर […]