सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2 के डिजिटल ऑडिशंस 5 मई से! - Update Now News

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2 के डिजिटल ऑडिशंस 5 मई से!

मुंबई : इंडियाज़ बेस्ट डांसर की खोज एक बार फिर शुरू हो रही है! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने घरेलू शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है, जिसे पहले सीजन में डांस प्रेमियों और दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पाॅन्स मिला था। यह शो डांस के बेस्ट लोगों के लिए एक अल्टीमेट टेस्ट है। अपने पहले सीजन में इंडियाज़ बेस्ट डांसर बेहद सफल रहा था और इसमें देश के कोने-कोने से अलग-अलग तरह के डांसिंग टैलेंट पेश किए गए थे। पहले सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स ने डांस फ्लोर पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी, वहीं जजों ने भी इन सभी प्रतिभागियों के सफर पर कड़ी नजर रखी थी। इस तरह से यह भारतीय टेलीविजन के सबसे मुश्किल डांस रियलिटी शोज़ में से एक बन गया। इस शो को पहले ही सीजन में ढेर सारे फैंस मिल गए थे और अब एक बार फिर यह शो सबसे बेहतरीन टैलेंट की खोज करके उन्हें उनके बेस्ट डांस फॉर्म के साथ प्रस्तुत करने जा रहा है।
अपने पहले सीजन में दर्शकों को बेहतरीन टैलेंट का स्वाद चखाने के बाद इस साल सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन ने इंडियाज़ बेस्ट डांसर -सीजन 2 के लिए डिजिटल ऑडिशंस की घोषणा की है, जो सोनी लिव ऐप पर 5 मई से शुरू हो रहे हैं। इसमें 14 से 30 वर्ष की उम्र के प्रतिभागी अपने घर के सुरक्षित और आरामदायक माहौल में ही सोनी लिव ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद डांस करते हुए अपने दो वीडियोज़ अपलोड कर सकते हैं।
तो यदि आप अगले इंडियाज़ बेस्ट डांसर बनने की हसरत रखते हैं, तो अपने सपने पूरे करने के लिए यह आपका पहला कदम है! इंडियाज़ बेस्ट डांसर के डिजिटल ऑडिशंस में हिस्सा लेने के लिए डाउनलोड कीजिए सोनी लिव ऐप, शुरू हो रहे हैं 5 मई 2021 से।

×
Date : 04 May 2021 Posted By : EDITOR
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीजन 2 के डिजिटल ऑडिशंस 5 मई से!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]