Star Bharat RadhaKrishn milestone of 700 episodes

Star Bharat : स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो ने पूरे किए अपने 700 एपिसोड

 

Mumbai: स्टार भारत के पौराणिक शो ‘राधाकृष्ण’ ने साल 2018 में अपनी स्थापना के बाद से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। प्रसिद्ध निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित इस शो में प्रतिभाशाली सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके लॉन्च के बाद से ही शो को अपने प्रशंसकों और दर्शकों से अपार सराहना और प्रशंसा मिली। शो ने राधा और भगवान कृष्ण के बारे में कई अज्ञात पहलुओं को लोगों के समक्ष रखा। हाल ही में शो में हुई हनुमान की एंट्री को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। उन्होंने अभिनेता तरुण खन्ना को हनुमान के किरदार में न केवल सराहा बल्कि इसकी पूरी कहानी की भी खूब सराहना की। शो को लगातार मिल रही सफलता के साथ, वे एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना ! आपका अपना पसंदीदा महाकाव्य पौराणिक शो ‘राधाकृष्ण’ जो इस जून में अपने 700 एपिसोड पूरे करने जा रहा है। इस आश्चर्यजनक सफलता के साथ, निर्माताओं ने इस कठिन समय में अपने दर्शकों का मनोरंजन करने और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए एक और दिलचस्प ट्रैक लाने का फैसला किया है। शो का आने वाला हाईपॉइंट देवी अलक्ष्मी की कहानी को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करेगा, जो देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन हैं, जिन्हें दुर्भाग्य और गरीबी की अग्रदूत माना जाता है।

जब सुमेध से 700 एपिसोड पूरे होने की सफलता पर बात की गई तो उन्होंने कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे स्टार भारत और सिद्धार्थ सर के शो ‘राधाकृष्ण’ में कृष्ण की भूमिका निभाने का मौका मिला। मेरा मानना है कि यह इंडस्ट्री के सभी प्रशंसकों, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के अपार समर्थन और आशीर्वाद का नतीजा है। शो में काम कर रहे हम सभी के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है और मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि दर्शक हमारा इसी प्रकार समर्थन करते रहें और हमारे काम की सराहना करते रहें। जब मल्लिका सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा, “राधाकृष्ण शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और शो के विस्तृत स्टार कास्ट और निर्माताओं के साथ काम करना निश्चित रूप से एक आशीर्वाद है। हालांकि हमारी जर्नी यह एक रोलर कोस्टर की सवारी के सामान रही है, हमारे दर्शकों और प्रशंसकों ने हमेशा हमारा समर्थन किया है। हम उनके जीवन का हिस्सा बनने को लेकर खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं और हम आशा और प्रार्थना करते हैं कि वे हमारा और हमारे काम का समर्थन करना इसी प्रकार जारी रखें।” सफल 700 एपिसोड के पूरा होने पर ‘राधाकृष्ण’ शो के क्रू और कलाकारों को हार्दिक बधाई।
 ‘राधाकृष्ण’ शो देखने और उनके 700 एपिसोड पूरा होने का जश्न मनाने के लिए बने रहे हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे केवल स्टार भारत पर।

 

×
Date : 12 June 2021 Posted By : EDITOR
Star Bharat : स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो ने पूरे किए अपने 700 एपिसोड
News Image

 

Mumbai: स्टार भारत के पौराणिक शो 'राधाकृष्ण' ने साल 2018 में अपनी स्थापना के बाद से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। प्रसिद्ध निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित इस शो में प्रतिभाशाली सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके लॉन्च के बाद से ही शो को अपने प्रशंसकों और दर्शकों से अपार सराहना और प्रशंसा मिली। शो ने राधा और भगवान कृष्ण के बारे में कई अज्ञात पहलुओं को लोगों के समक्ष रखा। हाल ही में शो में हुई हनुमान की एंट्री को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। उन्होंने अभिनेता तरुण खन्ना को हनुमान के किरदार में न केवल सराहा बल्कि इसकी पूरी कहानी की भी खूब सराहना की। शो को लगातार मिल रही सफलता के साथ, वे एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना ! आपका अपना पसंदीदा महाकाव्य पौराणिक शो 'राधाकृष्ण' जो इस जून में अपने 700 एपिसोड पूरे करने जा रहा है। इस आश्चर्यजनक सफलता के साथ, निर्माताओं ने इस कठिन समय में अपने दर्शकों का मनोरंजन करने और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए एक और दिलचस्प ट्रैक लाने का फैसला किया है। शो का आने वाला हाईपॉइंट देवी अलक्ष्मी की कहानी को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करेगा, जो देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन हैं, जिन्हें दुर्भाग्य और गरीबी की अग्रदूत माना जाता है।

जब सुमेध से 700 एपिसोड पूरे होने की सफलता पर बात की गई तो उन्होंने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे स्टार भारत और सिद्धार्थ सर के शो 'राधाकृष्ण' में कृष्ण की भूमिका निभाने का मौका मिला। मेरा मानना है कि यह इंडस्ट्री के सभी प्रशंसकों, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के अपार समर्थन और आशीर्वाद का नतीजा है। शो में काम कर रहे हम सभी के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है और मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि दर्शक हमारा इसी प्रकार समर्थन करते रहें और हमारे काम की सराहना करते रहें। जब मल्लिका सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा, "राधाकृष्ण शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और शो के विस्तृत स्टार कास्ट और निर्माताओं के साथ काम करना निश्चित रूप से एक आशीर्वाद है। हालांकि हमारी जर्नी यह एक रोलर कोस्टर की सवारी के सामान रही है, हमारे दर्शकों और प्रशंसकों ने हमेशा हमारा समर्थन किया है। हम उनके जीवन का हिस्सा बनने को लेकर खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं और हम आशा और प्रार्थना करते हैं कि वे हमारा और हमारे काम का समर्थन करना इसी प्रकार जारी रखें।” सफल 700 एपिसोड के पूरा होने पर 'राधाकृष्ण' शो के क्रू और कलाकारों को हार्दिक बधाई।
 'राधाकृष्ण' शो देखने और उनके 700 एपिसोड पूरा होने का जश्न मनाने के लिए बने रहे हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे केवल स्टार भारत पर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

📰 Generate e-Paper Clip नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे अभिनेता, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया Mumbai: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, […]

Delhi CM Rekha Gupta Praises Spiritual Blockbuster ‘Hanuman Ansh’ on ₹400 Crore Milestone; Honors Youngest Producer Anupriya Nagar & London Book of World Records President Kartik Paliwal

📰 Generate e-Paper Clip Delhi CM Rekha Gupta Praises Spiritual Blockbuster ‘Hanuman Ansh’ on ₹400 Crore Milestone; Honors Youngest Producer Anupriya Nagar & London Book of World Records President Kartik Paliwal ​NEW DELHI:  Delhi Chief Minister Rekha Gupta formally received 21-year-old film producer Anupriya Nagar alongside Kartik Paliwal, International President of the London Book of […]