Starc became the seventh player to take 700 international wickets

स्टार्क सबसे तेजी से 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले सातवें खिलाड़ी बने

स्टार्क सबसे तेजी से 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले सातवें खिलाड़ी बने

गाले । ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में अपने 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ही स्टार्क अब 373 पारियों में तेजी से 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गये हैं। यह विकेट इसलिए स्टार्क के लिए खास रहा क्योंकि ये उन्होंने अपने जन्मदिन पर हासिल किया। स्टार्क ने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को 7 रन पर आउट कर अपना 700 वां विकेट लिया। स्टार्क के नाम पर अब टेस्ट में 377 विकेट, एकदिवसीय में 244 विकेट और टी-20 में 79 विकेट हो गये हैं। सबसे तेजी से 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं। मुरलीधरन ने 308 पारियां में ये विकेट लिए। वहीं दूसरे नंबर पर आर अश्विन और तीसरे पर शेन वार्न हैं जबकि चौथे और पांचवे नंबर पर वकार यूनुस ओर ग्लेन मैकग्राथ जैसे खिलाड़ी हैं।
सबसे तेज 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंचने वाले खिलाड़ी
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के 232, स्टीव स्मिथ के 141 और जॉस इंग्लिस के 102 रनों की सहायता से अपनी पहली पारी छह विकेट पर 654 रन बनाकर पारी घोषित की थी। वहीं इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी में स्टंप तक 3 विकेट पर 44 रन बना लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]