state press club madhya pradesh praveen khariwal

Madhya Pradesh -Indore : स्टेट प्रेस क्लब ने शहर के 111 किन्नरों को राशन किट का वितरण किया

 

किन्नर समुदाय के प्रति समाज का नजरिया बदला
‘साथी हाथ बढ़ाना’ कार्यक्रम के अंतर्गत 111 किन्नरों को राशन किट भेंट की

इन्दौर। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए स्टेट प्रेस क्लब,#Indore मप्र ने शहर के 111 किन्नरों को राशन किट का वितरण किया। दूसरों के शुभ कार्यो में नाच-गाकर और दुआ देकर नेग लेने वाले किन्नर समुदाय के समक्ष भी करोनाकाल में जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया। तीन विभिन्न सत्रों में आयोजित कार्यक्रम ‘साथी हाथ बढ़ाना’ में विधायक आकाश विजयवर्गीय, जिला भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजेश सोनकर, वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा, अभिनव कला समाज के प्रधानमंत्री अरविंद अग्निहोत्री,पूर्व पार्षद रत्नेश बागड़ी ने किन्नरों को 111 राशन किट भेंट की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा,नईदिल्ली ने कहा कि विपदाकाल में समाज को एक बड़ी सीख मिली है और वह है साथी हाथ बढ़ाना। कोरोनाकाल में सरकारों ने अपने स्तर पर बहुत कुछ किया लेकिन समाज ने तो सहायता कार्य के कीर्तिमान गढ़ दिये। श्री शर्मा ने बताया कि बीते कुछ सालों में किन्नर समुदाय के प्रति भी समाज-सरकार की सोच बदली है। विभिन्न प्लेटफार्माे पर भी किन्नरों को अवसर मिल रहे हैं। अभा महिला कांग्रेस ने अप्सरा रेड्डी किन्नर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया वहीं रूद्राक्षी क्षेत्री किन्नरों की माॅडलिंग एजेंसी का संचालन कर रही हैं। दक्षिण भारत के न्यूल चेनल में किन्नर पद्मिनी प्रकाश एंकर हैं तो वही किन्नर पद्मिनी प्रकाश एनजीओ चला रही है। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और शबनम मौसी के उदाहरण भी हमारे सामने हैं। विधायक आकाश विजयवर्गीय और बीजेपी के जिलाध्यक्ष डाॅ. राजेश सोनकर ने कहा कि विपदा काल में समाज ने पीड़ितों की मदद कर इन्दौर का मान बरकरार रखा। उन्होनें स्टेट प्रेस क्लब, मप्र द्वारा मीडियाकर्मीयों के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गो के लिए किए जा रहे कार्यो के लिए साधुवाद दिया।
प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने आयोजन ‘साथी हाथ बढ़ाना’ की जानकारी दी और बताया कि मीडियाकर्मियों के परिजनों की तरह ही 111 किन्नरों को भी आटा,दाल,चावल,तेल शक्कर,चाय पत्ती, मसाले आदि की राशन किट दी गई। समाज के अन्य जरूरतमंद वर्ग के लिये भी यह अभियान जारी रहेगा। सहयोग के लिए कार्यक्रम संयोजक अक्षय जैन ने पुष्पेन्द्र जैन,धर्मेन्द्र जैन, सोनू पावानी, अजय रावका, राजेश छोड़वानी, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, अजय चौरड़िया, नवल गर्ग, धनंजय शर्मा, विवेक निगम, अनिल भंडारी, साजन अग्रवाल, ऋषभ जैन ‘सनल’, फारूख शेख, मंजूर बेग, अखिलेश जैन ‘गोपी’, उमेश शर्मा और सलीम शेख के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नंदलालपुरा किन्नर डेरे के जास्मिन कुंवर, नेहा कुंवर और तराना कुंवर ने गीत-ग़ज़ल प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया।पहले सत्र में ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसायटी की ओर से संध्या घावरी, नूरी खान और माही अटले ने स्वयं के हाथों से बनाए बुके से अतिथियों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों का स्वागत किया। एमआर-10 वाले किन्नर डेरे में सपना गुरूजी को 11 राशन किट भेंट की। किन्नरों ने आशीर्वाद स्वरूप पदाधिकारियों को सिक्के भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुश्री रचना जौहरी ने किया और आभार आकाश चौकसे ने व्यक्त किया।अतिथियों का स्वागत नवनीत शुक्ला,अजय भट्ट, कमल कस्तूरी, सोनाली यादव, विजय गुंजाल, प्रवीण धनोतिया, प्रीति भारद्वाज,पंकज शर्मा,सुरेश पुरोहित ने किया। गायक प्रकाश सुगंधी ने संगीतकार जीके गोविंद के साथ मधुर तराने पेश किये।

×
Date : 12 June 2021 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh -Indore : स्टेट प्रेस क्लब ने शहर के 111 किन्नरों को राशन किट का वितरण किया
News Image

 

किन्नर समुदाय के प्रति समाज का नजरिया बदला
'साथी हाथ बढ़ाना' कार्यक्रम के अंतर्गत 111 किन्नरों को राशन किट भेंट की

इन्दौर। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए स्टेट प्रेस क्लब,#Indore मप्र ने शहर के 111 किन्नरों को राशन किट का वितरण किया। दूसरों के शुभ कार्यो में नाच-गाकर और दुआ देकर नेग लेने वाले किन्नर समुदाय के समक्ष भी करोनाकाल में जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया। तीन विभिन्न सत्रों में आयोजित कार्यक्रम 'साथी हाथ बढ़ाना' में विधायक आकाश विजयवर्गीय, जिला भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजेश सोनकर, वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा, अभिनव कला समाज के प्रधानमंत्री अरविंद अग्निहोत्री,पूर्व पार्षद रत्नेश बागड़ी ने किन्नरों को 111 राशन किट भेंट की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा,नईदिल्ली ने कहा कि विपदाकाल में समाज को एक बड़ी सीख मिली है और वह है साथी हाथ बढ़ाना। कोरोनाकाल में सरकारों ने अपने स्तर पर बहुत कुछ किया लेकिन समाज ने तो सहायता कार्य के कीर्तिमान गढ़ दिये। श्री शर्मा ने बताया कि बीते कुछ सालों में किन्नर समुदाय के प्रति भी समाज-सरकार की सोच बदली है। विभिन्न प्लेटफार्माे पर भी किन्नरों को अवसर मिल रहे हैं। अभा महिला कांग्रेस ने अप्सरा रेड्डी किन्नर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया वहीं रूद्राक्षी क्षेत्री किन्नरों की माॅडलिंग एजेंसी का संचालन कर रही हैं। दक्षिण भारत के न्यूल चेनल में किन्नर पद्मिनी प्रकाश एंकर हैं तो वही किन्नर पद्मिनी प्रकाश एनजीओ चला रही है। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और शबनम मौसी के उदाहरण भी हमारे सामने हैं। विधायक आकाश विजयवर्गीय और बीजेपी के जिलाध्यक्ष डाॅ. राजेश सोनकर ने कहा कि विपदा काल में समाज ने पीड़ितों की मदद कर इन्दौर का मान बरकरार रखा। उन्होनें स्टेट प्रेस क्लब, मप्र द्वारा मीडियाकर्मीयों के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गो के लिए किए जा रहे कार्यो के लिए साधुवाद दिया।
प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने आयोजन 'साथी हाथ बढ़ाना' की जानकारी दी और बताया कि मीडियाकर्मियों के परिजनों की तरह ही 111 किन्नरों को भी आटा,दाल,चावल,तेल शक्कर,चाय पत्ती, मसाले आदि की राशन किट दी गई। समाज के अन्य जरूरतमंद वर्ग के लिये भी यह अभियान जारी रहेगा। सहयोग के लिए कार्यक्रम संयोजक अक्षय जैन ने पुष्पेन्द्र जैन,धर्मेन्द्र जैन, सोनू पावानी, अजय रावका, राजेश छोड़वानी, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, अजय चौरड़िया, नवल गर्ग, धनंजय शर्मा, विवेक निगम, अनिल भंडारी, साजन अग्रवाल, ऋषभ जैन ‘सनल’, फारूख शेख, मंजूर बेग, अखिलेश जैन ‘गोपी’, उमेश शर्मा और सलीम शेख के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नंदलालपुरा किन्नर डेरे के जास्मिन कुंवर, नेहा कुंवर और तराना कुंवर ने गीत-ग़ज़ल प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया।पहले सत्र में ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसायटी की ओर से संध्या घावरी, नूरी खान और माही अटले ने स्वयं के हाथों से बनाए बुके से अतिथियों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों का स्वागत किया। एमआर-10 वाले किन्नर डेरे में सपना गुरूजी को 11 राशन किट भेंट की। किन्नरों ने आशीर्वाद स्वरूप पदाधिकारियों को सिक्के भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुश्री रचना जौहरी ने किया और आभार आकाश चौकसे ने व्यक्त किया।अतिथियों का स्वागत नवनीत शुक्ला,अजय भट्ट, कमल कस्तूरी, सोनाली यादव, विजय गुंजाल, प्रवीण धनोतिया, प्रीति भारद्वाज,पंकज शर्मा,सुरेश पुरोहित ने किया। गायक प्रकाश सुगंधी ने संगीतकार जीके गोविंद के साथ मधुर तराने पेश किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]