#Tata Group : टाटा समूह को मिली एयर इंडिया (Air India) की कमान - Update Now News

#Tata Group : टाटा समूह को मिली एयर इंडिया (Air India) की कमान

 

एयर इंडिया की बोली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस ने जीत ली है और 65 साल बाद एक बार फिर एयर इंडिया टाटा समूह के पास लौट आई है

नई दिल्ली। एयर इंडिया की बोली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस ने जीत ली है और 65 साल बाद एक बार फिर एयर इंडिया टाटा समूह के पास लौट आई है। कंपनी ने इसके लिए शुक्रवार को सबसे बड़ी बोली लगाई। निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के एक एक उच्चाधिकारी ने बताया मंत्रियों की समिति ने एयर इंडिया के लिए विजेता बोली को मंजूरी दी है। टाटा संस ने एयर इंडिया के लिए 18,000 करोड़ रुपये की विजेता बोली लगाई। पिछले करीब दो दशकों से भारत सरकार एयर इंडिया के निजीकरण की कोशिश कर रही थी। इस दौरान केंद्र में कई सरकारें आई, मगर इस दिशा में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। अब आखिरकार कर्ज से जूझ रही एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को पूरी करने में सरकार की कोशिश कामयाब हो गई।

https://twitter.com/RNTata2000/status/1446431109122650118?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]