मृणाल ठाकुर ने पूरी की फिल्म पिप्पा की शूटिंग - Update Now News

मृणाल ठाकुर ने पूरी की फिल्म पिप्पा की शूटिंग

 

Mumbai : अपनी आगामी फिल्म पिप्पा में ईशान खट्टर और प्रियांशु पेन्युली की बहन की भूमिका निभाने वाली मृणाल ठाकुर ने अब इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने आगामी रॉय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी प्रोडक्शन के लिए अमृतसर और मुंबई में शूटिंग की। मृणाल कहती हैं, “पिप्पा की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ सीखा। अपने प्रिपरेशन के दौरान इस युग की जानकारी हासिल करते हुए मुझे बहुत मजा आया। मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं जो भारत की जीत को व्यक्तिगत रूप से दर्शाती है। *राजा कृष्ण मेनन,* रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और पूरी कास्ट के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। आप को बता दें कि सोनी राजदान ने भी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। ईशान खट्टर और पेन्युली निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के साथ फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगे। यह एक्शन से भरपूर पहली ऐसी वार फिल्म है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘ द बर्निंग चाफीस ‘ पर आधारित है। इस फिल्म में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान का म्यूज़िक होगा। फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था, जिसके परिणाम स्वरूप भारत का पड़ोसी देेश बंगलादेश मुक्त हुआ था। इस फिल्म का केंद्र लोकप्रिय वार टैंक है जिसे प्यार से “पिप्पा” बुलाया जाता है। पिप्पा का अर्थ है , एक खाली घी का डब्बा जो आसानी से पानी में तैर सकता है। यह फिल्म इस प्रतिष्ठित सेना टैंक पर केंद्रित की गयी है। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म पिप्पा में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान नज़र आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Nobody Gets Work Sitting Idle: Anupama Prakash Opens Up About Struggles, Networking And Survival In the industry

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Nobody Gets Work Sitting Idle: Anupama Prakash Opens Up About Struggles, Networking And Survival In the industry Mumbai: Actress and producer Anupama Prakash believes that in the entertainment industry, waiting for opportunities is never enough. She is Known for projects like Prabha Ki Diary, Farzi Kaka, Risknamaa and her recent […]