Yellow fungus : ब्लैक और व्हाइट के बाद UP में आया येलो फंगस का पहला मामला - Update Now News

Yellow fungus : ब्लैक और व्हाइट के बाद UP में आया येलो फंगस का पहला मामला

 

New Delhi: देश में कोरोनावायरस की स्थिति अभी संभली नहीं है कि ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस ने भी अपनी दस्तक दे दी है। गाजियाबाद में येलो फंगस के एक मरीज की पुष्टि की गई है। ईएनटी विशेषज्ञ बी.पी. त्यागी ने दावा किया है कि उनके अस्पताल में येलो फंगस का एक मरीज है, जिसका इलाज चल रहा है। गाजियाबाद के हर्ष हॉस्पिटल में इस वक्त संजय नगर निवासी 45 वर्षीय एक मरीज एडमिट हैं, जो ब्लैक और व्हाइट फंगस के साथ ही साथ येलो फंगस से भी ग्रस्त है। प्रोफेसर त्यागी ने कहा, “मेरे पास एक मरीज आया, जो शुरूआती जांच के बाद भले ही नॉर्मल लगा, लेकिन दूसरी बार टेस्ट किए जाने के बाद पता चला कि मरीज ब्लैक, व्हाइट के साथ-साथ येलो फंगस भी ग्रस्त है। डॉक्टर ने बताया, “यह फंगस रेप्टाइल्स में पाया जाता है। मैंने यह बीमारी पहली बार इंसानों में देखा है। इस बीमारी के इलाज में एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है। इसे ठीक होने में लंबा वक्त लगता है। मरीज की स्थिति अब काफी अच्छी तो नहीं बताई जा सकती है, लेकिन उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और आस-पास के इलाकों में आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार को फिर से शुरू हो गईं। ज्वालामुखी फटने से निकली राख के कारण दो दिनों तक एयरपोर्ट बंद रखने […]

‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत, हुनर व युवा शक्ति यूपी की सबसे बड़ी ताकत है। यूपी का मतलब ‘अल्टीमेट पोटेंशियल’ है। उत्तर प्रदेश के पास मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता […]