ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल के लिए हुआ : वॉन - Update Now News

ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल के लिए हुआ : वॉन

 

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द आईपीएल को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। वॉन ने साथ ही कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है। टेस्ट रद्द कर दिया गया है क्योंकि खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण के खतरे और आईपीएल को मिस करने से डर लग रहा होगा। एक हफ्ते में हम आईपीएल देखेंगे और खिलाड़ी मुस्कुराते और खुश होकर इधर-उधर दौड़ेंगे। लेकिन उन्हें पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। हम अब इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। हम इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित और संभालना जानते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है कि भारत मैच खेलने के लिए 20 सदस्यीय टीम के 11 खिलाड़ियों को नहीं उतार कर सका। अगर ऐसे खिलाड़ी थे जो अलग होना चाहते थे और खेलना नहीं चाहते थे, तो ठीक है। यह व्यक्तिगत पसंद के बारे में है। लेकिन भारत को एकादश के खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए थी, भले ही इसका मतलब तीसरी स्ट्रिंग टीम चुनना ही क्यों न हो। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत सारे रिजर्व खिलाड़ियों के साथ जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत UNN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 […]

बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन शमी सहित पांच खिलाड़ी हुए बाहर, साई सुदर्शन शामिल मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये केन्द्रीय अनुबंध में कई बदलाव हुए हैं। बीसीसीआई ने साल 2025-26 सत्र के लिए नया केन्द्रीय अनुबंध जारी कर […]