DGCA ने शर्तों के साथ Go-First को दी उड़ान की अनुमति, 3 मई से बंद है ऑपरेशन - Update Now News

DGCA ने शर्तों के साथ Go-First को दी उड़ान की अनुमति, 3 मई से बंद है ऑपरेशन

 

नई दिल्ली: वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. गो फर्स्ट जल्द उड़ान भरती नजर आएगी. दरअसल, एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने कुछ शर्तों के साथ गो फर्स्ट को विमान परिचालन फिर शुरू करने की शुक्रवार को अनुमति दे दी. डीजीसीए ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ शर्तों के साथ 15 विमानों और रोजाना 114 उड़ानें के साथ परिचालन फिर से शुरू करने की गो फर्स्ट की योजना को मंजूरी दे दी. बता दें कि गो फर्स्ट के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया चल रही है. कंपनी ने 3 मई से अपनी विमान सेवाएं बंद कर दी थीं. डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि 15 विमानों और 114 डेली फ्लाइट के संचालन के लिए एयरलाइन की परिचालन योजना फिर से शुरू करने की समीक्षा की गई है और इसे स्वीकार कर लिया गया है. डीजीसीए ने कहा, यह मंजूरी दिल्ली हाईकोर्ट और एनसीएलटी की दिल्ली पीठ के समक्ष पेंडिंग रिट याचिकाओं/आवेदनों के नतीजों पर निर्भर है.

×
Date : 01 August 2023 Posted By : EDITOR
DGCA ने शर्तों के साथ Go-First को दी उड़ान की अनुमति, 3 मई से बंद है ऑपरेशन
News Image

 

नई दिल्ली: वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. गो फर्स्ट जल्द उड़ान भरती नजर आएगी. दरअसल, एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने कुछ शर्तों के साथ गो फर्स्ट को विमान परिचालन फिर शुरू करने की शुक्रवार को अनुमति दे दी. डीजीसीए ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ शर्तों के साथ 15 विमानों और रोजाना 114 उड़ानें के साथ परिचालन फिर से शुरू करने की गो फर्स्ट की योजना को मंजूरी दे दी. बता दें कि गो फर्स्ट के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया चल रही है. कंपनी ने 3 मई से अपनी विमान सेवाएं बंद कर दी थीं. डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि 15 विमानों और 114 डेली फ्लाइट के संचालन के लिए एयरलाइन की परिचालन योजना फिर से शुरू करने की समीक्षा की गई है और इसे स्वीकार कर लिया गया है. डीजीसीए ने कहा, यह मंजूरी दिल्ली हाईकोर्ट और एनसीएलटी की दिल्ली पीठ के समक्ष पेंडिंग रिट याचिकाओं/आवेदनों के नतीजों पर निर्भर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में रखा कदम; इंस्टाग्राम पर शुरू की 8 कड़ियों वाली सीरीज – आधुनिक परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में रखा कदम; इंस्टाग्राम पर शुरू की 8 कड़ियों वाली सीरीज – आधुनिक परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश एक नया घर, परिवार का मिलना-जुलना और इसके बीच होने वाली हर बात। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर 8 एपिसोड्स वाली […]