यूक्रेन के अनाज और तिलहन के निर्यात में एक तिहाई गिरावट आने की संभावना - Update Now News

यूक्रेन के अनाज और तिलहन के निर्यात में एक तिहाई गिरावट आने की संभावना

 

कीव। यूक्रेन के कृषि और खाद्य मंत्री मायकोला सोल्स्की ने कहा है कि रूस के हमले के बीच अनाज और तिलहन के निर्यात में इस साल एक तिहाई की गिरावट आने की संभावना है। सोल्स्की ने कहा कि यूक्रेन 2023 में विदेशों में लगभग 46 मिलियन टन अनाज और तिलहन की आपूर्ति करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्री के हवाले से कहा कि अकेले यूक्रेन के अनाज निर्यात में इस साल 40 फीसदी की कमी आएगी। यूक्रेन से खाद्य पदार्थों के निर्यात के लिए सोलस्की ने ब्लैक सी ग्रेन कॉरिडोर में व्यवधान और कुछ यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन से कृषि आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने को मुख्य चुनौती बताया। मार्च में, यूक्रेनी सरकार ने अनुमान लगाया था कि देश की अनाज और तिलहन की फसल इस साल लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 65 मिलियन टन रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, मध्य पूर्व में शांति का नया अध्याय

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, मध्य पूर्व में शांति का नया अध्याय जिनेवा । मध्य पूर्व में दशकों से चले आ रहे तनाव और संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक अभूतपूर्व और युगांतकारी सफलता मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति […]

G-7 में छाए मोदी-ट्रम्प, 16 महीने बाद हुई मुलाकात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱G-7 में छाए मोदी-ट्रम्प, 16 महीने बाद हुई मुलाकात UNN: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बात हुई। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए। यह मुलाकात 16 महीनों के […]