UP: औद्योगिक क्रांति 4.0 को यूपी लीड करेगा : CM योगी - Update Now News

UP: औद्योगिक क्रांति 4.0 को यूपी लीड करेगा : CM योगी

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने ये तय कर दिया है कि चौथी औद्योगिक क्रांति का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश ही बनेगा। यूपी ही औद्योगिक क्रांति 4.0 का जनक होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित राज्य निर्यात पुरस्कार, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य पुरस्कार, संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट वितरण समारोह बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का केंद्रबिंदु यहां मौजूद 96 लाख एमएसएमई क्लस्टर हैं। समय आ गया है कि हमें अब प्रदेश में एमएसएमई प्रोडक्ट को नये मुकाम पर ले जाने के लिए डिजाइनिंग और पैकेजिंग इंस्टीट्यूट खोलने होंगे। इसके साथ ही विश्वकर्मा श्रम योजना से बैंकों को भी जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे हमारे कारीगर अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद प्राप्त कर सकें। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में बैंकर्स के साथ विश्वकर्मा श्रम योजना से जुड़े कारीगरों की बैठकों का आयोजन किया जाए।

×
Date : 01 April 2023 Posted By : EDITOR
UP: औद्योगिक क्रांति 4.0 को यूपी लीड करेगा : CM योगी
News Image

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने ये तय कर दिया है कि चौथी औद्योगिक क्रांति का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश ही बनेगा। यूपी ही औद्योगिक क्रांति 4.0 का जनक होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित राज्य निर्यात पुरस्कार, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य पुरस्कार, संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट वितरण समारोह बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का केंद्रबिंदु यहां मौजूद 96 लाख एमएसएमई क्लस्टर हैं। समय आ गया है कि हमें अब प्रदेश में एमएसएमई प्रोडक्ट को नये मुकाम पर ले जाने के लिए डिजाइनिंग और पैकेजिंग इंस्टीट्यूट खोलने होंगे। इसके साथ ही विश्वकर्मा श्रम योजना से बैंकों को भी जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे हमारे कारीगर अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद प्राप्त कर सकें। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में बैंकर्स के साथ विश्वकर्मा श्रम योजना से जुड़े कारीगरों की बैठकों का आयोजन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक महिला हॉकी खिलाड़ी को 5-5 लाख करेंगे प्रदान भोपाल के खेल प्रेमियों में नजर आया अभूतपूर्व उत्साह अंतिम मुकाबले में भारत ने महिला हॉकी का खिताब 3-1 से जीता भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. […]

‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की

📰 Generate e-Paper Clip ‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विश्वास जताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे। उन्होंने सभी […]