Vaani Kapoor and Raashi Khanna seek refuge in Mahakaal

महाकाल की शरण में एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना, भस्म आरती में हुईं शामिल

 

उज्जैन : फिल्म अभिनेता वाणी कपूर और साउथ की अभिनेत्री राशि खन्ना मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। दोनों ने तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। दर्शन के बाद दोनों ने नंदी हॉल में दो घंटे बैठकर महाकाल के दर्शन किए और शिव जाप किया। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। हर रोज की तरह मंगलवार तड़के सुबह भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अर्चन किया गया। सिंदूर, चंदन और आभूषणों से श्रृंगार के दौरान त्रिपुंड, चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी माला पहनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]