Virat Kohli wants to retire from Test cricket

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली होना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर!, बीसीसीआई को जानकारी देने की खबर

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम से बड़ी खबर आ रही है। अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी इंग्लैड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को छोड़ना चाहते हैं। अखबार के मुताबिक बीसीसीआई ने विराट कोहली से कहा है कि वो अपने फैसले पर फिर से विचार करें। इससे पहले पिछले दिनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान किया था। अब रोहित शर्मा सिर्फ वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में ही खेलेंगे। अगर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर बरकरार रहते हैं, तो इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों के सीरीज के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को नई रणनीति बनानी होगी।
इस साल की शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच खेले गए थे। सीरीज में भारत को झटका लगा था। मीडिया की रिपोर्ट है कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे के वक्त से ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट से रिटायरमेंट का इरादा बना रहे थे। उन्होंने तब एक ही टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाई थी। बाकी मैचों में विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। अखबार की खबर के मुताबिक बीसीसीआई के आग्रह पर अभी कोहली ने कोई जवाब नहीं दिया है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई को इंग्लैंड दौरे के लिए नया कैप्टन भी चुनना है। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की अगले कुछ दिनों में इस संबंध में बैठक भी होनी है।

×
Date : 11 May 2025 Posted By : EDITOR
Virat Kohli Retirement: विराट कोहली होना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर!, बीसीसीआई को जानकारी देने की खबर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]