जॉर्जिया एंड्रियानी और श्रेयस तलपड़े की  फिल्म "वेलकम टु बजरंगपुर" की शूट की हुई शुरुवात - Update Now News

जॉर्जिया एंड्रियानी और श्रेयस तलपड़े की  फिल्म “वेलकम टु बजरंगपुर” की शूट की हुई शुरुवात

 

फिल्म के निर्देशक, लेखक, निर्माता आशीष कुमार ने ‘फन इन गोवा’, ‘100 ग्राम जिंदगी’ जैसी कई फिल्में लिखी हैं

Mumbai: खूबसूरत  जॉर्जिया एंड्रियानी एक  इटैलियन मॉडल टर्न्ड एक्ट्रेस  हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अत्यधिक सक्रिय हैं और उनके प्रशंसक उनके वायरल वीडियो पर आकर्षित होते हैं। जॉर्जिया ने अपने हालिया संगीत वीडियो ‘लिटिल स्टार’ में शहबाज बदेशा के साथ अपने अद्भुत प्रदर्शन से सभी को आकर्षित किया था| अब, जॉर्जिया एंड्रियानी , आशीष कुमार दुबे और वीर महाजन द्वारा निर्देशित ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ के साथ बॉलीवुड  में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जॉर्जिया एंड्रियानी और श्रेयस तलपड़े ने अपनी फिल्म ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जोकि एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण अंजुम रिजवी ने किया है। फिल्म की शूटिंग २६  जुलाई से शुरू हो गई है और इसे ‘मैड फिल्म्स एंटरटेनमेंट’ और अंजुम रिजवी फिल्म कंपनी (ए आर एफ सी) के लेबल के तहत बनाया जा रहा है।
फिल्म के निर्देशक, लेखक, निर्माता आशीष कुमार ने ‘फन इन गोवा’, ‘100 ग्राम जिंदगी’ जैसी कई फिल्में लिखी हैं और उन्होंने कहा, “जब मैं स्क्रिप्ट लिख रहा था तो मैंने श्रेयस तलपड़े जैसे अभिनेताओं के बारे में सोचा था। श्रेयस सर और जॉर्जिया मैम, दोनों  मेरी फिल्म के लिए पूरी तरह से फिट हैं। जब मैंने उन्हें यह कहानी सुनाई तो उन सभी को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई।” ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ एक हास्यपूर्ण और विषय-वस्तु पर आधारित फिल्म है जिसमें जॉर्जिया एंड्रियानी, श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा, तिग्मांशु धूलिया और मोहम्मद अली जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, ये सभी खुद कॉमेडी की एक संस्था हैं। वर्क फ्रंट की बात की जाये तो, जॉर्जिया एंड्रियानी ने दक्षिण में “करोलिन कामाक्षी” वेबसीरिज़ के साथ अपनी शुरुआत की। अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी को मीका सिंह के साथ उनके संगीत एल्बम में सदाबहार गीत “रूप तेरा मस्ताना” के रीमिक्स सांग में देखा गया था, जिसे दर्शकों से बोहोत प्यार मिली, वह जल्द ही श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म “वेलकम टू बजरंगपुर” में अभिनय करेंगी। जॉर्जिया एंड्रियानी के पास और भी रोमांचक प्रोजेक्ट्स आये हैं जिनकी वह जल्द ही घोषणा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्त्रीवाद हा फक्त महिलांसाठी नाही, तो पुरुषांसाठीही आहे – सान्या मल्होत्राने लिली सिंगसोबत गप्पा मारताना मांडला प्रभावी दृष्टिकोन !

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सान्या मल्होत्रा स्त्रीवादाबद्दल मनमोकळेपणाने बोलताना काय म्हणाली – तो फक्त महिलांसाठी नाही, तर पुरुषांसाठीही आहे ! Mumbai: अभिनेत्री सान्या मल्होत्राने दशकापूर्वी “दंगल” या चित्रपटातून आपल्या चित्रपट कारकिर्दीची सुरुवात केली पुढे जाऊन १० वर्षांत सान्याने चित्रपट ओटीटी विश्वात एक प्रभावी अभिनेत्री म्हणून वेगळी ओळख संपादन केली. तिच्या भूमिका निवडण्याची पद्धत जी […]

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘बैरन हिचकी’ के साथ राजस्थानी रोमांस और जुदाई के एहसास को कंटेम्परेरी अंदाज़ में पेश कर रहे हैं अभि दत्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘बैरन हिचकी’ के साथ राजस्थानी रोमांस और जुदाई के एहसास को कंटेम्परेरी अंदाज़ में पेश कर रहे हैं अभि दत्त Mumbai: राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को कंटेम्परेरी कमर्शियल साउंड के साथ मिलाते हुए, अभि दत्त अपना लेटेस्ट ट्रैक ‘बैरन हिचकी’ लेकर आए हैं, जिसमें खूबसूरत एंजल […]