जब महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं, तो गजब की चीजें होती हैं" : अक्षिता मुद्गल - Update Now News

जब महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं, तो गजब की चीजें होती हैं” : अक्षिता मुद्गल

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नए जमाने का रोमांटिक शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ बड़े ताजगी भरे और खूबसूरत अंदाज में विपरीत स्वभाव के दो जवांदिल लोगों के बीच आकर्षण की क्लासिक रोमांटिक कहानी बताता है। यह कहानी अहान और इश्की की है, जिनके मिजाज एक दूसरे-से बिल्कुल जुदा हैं, लेकिन जब उनकी दुनिया आपस में टकराती हैं, तो दोनों एक दूसरे से आकर्षित होते हैं। इस शो में अक्षिता मुद्गल का किरदार इश्की एक खुशमिजाज स्वभाव की लड़की है, जो अपने दिल की सुनती है और प्यार की ताकत में यकीन रखती है। वो पूरी तरह से आत्मनिर्भर है और अपनी जरूरतों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहती। वो एक रहमदिल, ख्याल रखने वाली, जिम्मेदार लड़की है, जो अपने चाहने वालों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल निजी तौर पर भी अपने किरदार इश्की से बहुत अच्छी तरह जुड़ती हैं। अक्षिता का मानना है कि इस शो में इश्की और सोनू की दोस्ती के जरिए दिखाया गया है कि किस तरह औरतें औरतों का सहारा बनती हैं, जिसे देखकर बहुत हौसला मिलता है। इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल ने कहा, “जब महिलाएं एक दूसरे का साथ देती हैं, तो गजब की चीजें होती हैं। यदि मेरी जिंदगी में कुछ शानदार औरतें ना होतीं, मैं आज इस मुकाम पर ना होती। जरा सोचिए कि दुनिया कितनी खूबसूरत होगी, अगर सभी महिलाएं एक दूसरे का साथ दें, एक दूसरे को प्यार करें और एक दूसरे का सहारा बनें। इस शो में मेरा किरदार इश्की सोनू से बहुत अच्छी तरह जुड़ गया है, जो अहान की बहन है। दोनों एक दूसरे का सहारा है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा किरदार निभा रही हूं जो बिल्कुल मेरे जैसा है और जिस पर मुझे यकीन है। ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 22 May 2021 Posted By : EDITOR
जब महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं, तो गजब की चीजें होती हैं” : अक्षिता मुद्गल
News Image

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नए जमाने का रोमांटिक शो 'इश्क पर ज़ोर नहीं' बड़े ताजगी भरे और खूबसूरत अंदाज में विपरीत स्वभाव के दो जवांदिल लोगों के बीच आकर्षण की क्लासिक रोमांटिक कहानी बताता है। यह कहानी अहान और इश्की की है, जिनके मिजाज एक दूसरे-से बिल्कुल जुदा हैं, लेकिन जब उनकी दुनिया आपस में टकराती हैं, तो दोनों एक दूसरे से आकर्षित होते हैं। इस शो में अक्षिता मुद्गल का किरदार इश्की एक खुशमिजाज स्वभाव की लड़की है, जो अपने दिल की सुनती है और प्यार की ताकत में यकीन रखती है। वो पूरी तरह से आत्मनिर्भर है और अपनी जरूरतों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहती। वो एक रहमदिल, ख्याल रखने वाली, जिम्मेदार लड़की है, जो अपने चाहने वालों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल निजी तौर पर भी अपने किरदार इश्की से बहुत अच्छी तरह जुड़ती हैं। अक्षिता का मानना है कि इस शो में इश्की और सोनू की दोस्ती के जरिए दिखाया गया है कि किस तरह औरतें औरतों का सहारा बनती हैं, जिसे देखकर बहुत हौसला मिलता है। इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल ने कहा, "जब महिलाएं एक दूसरे का साथ देती हैं, तो गजब की चीजें होती हैं। यदि मेरी जिंदगी में कुछ शानदार औरतें ना होतीं, मैं आज इस मुकाम पर ना होती। जरा सोचिए कि दुनिया कितनी खूबसूरत होगी, अगर सभी महिलाएं एक दूसरे का साथ दें, एक दूसरे को प्यार करें और एक दूसरे का सहारा बनें। इस शो में मेरा किरदार इश्की सोनू से बहुत अच्छी तरह जुड़ गया है, जो अहान की बहन है। दोनों एक दूसरे का सहारा है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा किरदार निभा रही हूं जो बिल्कुल मेरे जैसा है और जिस पर मुझे यकीन है। 'इश्क पर ज़ोर नहीं', सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डान्स फ्लोअरवर रंगणार हृता-सारंगची धमाल!

📰 Generate e-Paper Clip डान्स फ्लोअरवर रंगणार हृता-सारंगची धमाल! ‘आली मोठी शहाणी’मधील ‘बोनिता बोनिता’ गाणं प्रदर्शित Mumbai: सध्या सर्वत्र ‘आली मोठी शहाणी’ हा चित्रपट त्याच्या वेगळ्या कथानकामुळे चर्चेत असून चित्रपटातील हृता दुर्गुळे व सारंग साठ्ये यांच्या जोडीला प्रेक्षकांची पसंती मिळत आहे. या जोडीची धमाल केमिस्ट्री आता नुकत्याच प्रदर्शित झालेल्या गाण्यात पाहायला मिळत आहे. चित्रपटातील ‘बोनिता […]

‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोबिनव सत्या ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी की सराहना करते हुए एक खास संदेश साझा किया है।

📰 Generate e-Paper Clip ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोबिनव सत्या ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी की सराहना करते हुए एक खास संदेश साझा किया है। Mumbai: शोबिनव ने कैप्टन स्मित मच्छर को उनकी हिम्मत, सूझबूझ और मुश्किल परिस्थिति में यात्रियों की जान […]