Where there is Congress party there will be corruption and loot

‘जहां कांग्रेस पार्टी होगी, वहां भ्रष्टाचार और लूट होगी’, जोधपुर में गहलोत सरकार पर बरसे जेपी नड्डा

 

UNN: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान शनिवार को आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस पार्टी होगी, वहां भ्रष्टाचार और लूट होगी और जहां भाजपा होगी, वहां विकास होगा। जोधपुर के पीपाड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर एक स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों, महिलाओं के साथ न्याय होगा। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा, ‘‘गहलोत सरकार ने इस राजस्थान की आन बान शान को एक तरीके से राजनीति में कलंकित कर दिया है.. दुख के साथ कहना पड़ता है..आज राजस्थान भ्रष्टाचार, महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में.. महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलों में राजस्थान देश में नंबर एक हो गया हो।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार बलात्कार के मामलों में राजस्थान नंबर एक पर है। नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर किसानों और दलितों का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड लखनऊ । भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थापित नए ब्रह्मोस प्लांट से अब मिसाइलों की डिलीवरी शुरू हो […]

CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CSK vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी हार, अब चेन्नई ने 32 रनों से दी मात UNN: कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी:चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए CSK vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें […]