Who will become the new Chief Secretary of the state mp

MP: कौन बनेगा प्रदेश का नया मुख्‍य सचिव… बैंस की सेवावृद्धि 30 नवम्‍बर को हो रही समाप्‍त

कौन बनेगा प्रदेश का नया मुख्‍य सचिव… बैंस की सेवावृद्धि 30 नवम्‍बर को हो रही समाप्‍त

ई नामों की चर्चाएं, वरिष्‍ठता में वीरा राणा का नाम सबसे आगे

भोपाल : मध्‍यप्रदेश शासन के मुखिया इकबाल सिंह बैंस 30 नवम्‍बर को सेवानिवृत्‍त होने जा रहे है। लेकिन अभी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्‍न नहीं होने के कारण नये मुख्‍य सचिव का फैसला होना मुश्किल है। बता दें कि वर्तमान सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बैंस को ही 6 माह की सेवावृद्धि दिये जाने का प्रस्‍ताव केन्‍द्र सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही भेज रखा है। अगर 30 नवम्‍बर तक उनकी सेवावृद्धि की स्‍वीकृति नही आती तब ही नये मुख्‍य सचिव को लेकर निर्णय किया जावेगा। इस बीच नये मुख्‍य सचिव और प्रभारी मुख्‍य सचिव को लेकर नामों की चर्चाएं शुरू हो गयी है। जानकारों एवं वरिष्‍ठ सेवानिवृत्‍त अफसरों ने चर्चा के दौरान बताया कि चूंकि मध्‍यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्‍न हो चुकी है, इसलिये संभवत: भारत निर्वाचन आयोग को इस संबंध में आपत्ति नहीं होगी। इसलिये मुख्‍य सचिव के लिये पैनल की जरूरत भी नहीं होगी। चुनाव आचार संहिता 5 दिसम्‍बर तक प्रभावी रहेगी। राज्‍य सरकार ही इस स्थिति में राज्‍य में उपलब्‍ध वरिष्‍ठतम आईएएस अफसर को मुख्‍य सचिव का प्रभार दे सकती है।
मुख्‍य सचिव पद के दावेदार
इन दिनों जो चर्चाएं प्रशासनिक हल्‍कों में है उस में बैंस की सेवावद्धि अवधि पूरी होने के बाद वरिष्‍ठता के हिसाब से 1988 बैच की अधिकारी श्रीमती वीरा राणा ( अपर मुख्‍य सचिव ) अध्‍यक्ष माध्‍यमिक शिक्षा मंडल को मुख्‍य सचिव का प्रभार दिया जा सकता है। उनकी सेवानिवृत्ति मार्च 2024 होना है। वैसे मध्‍यप्रदेश कैडर के वरिष्‍ठ आईएएस अजय र्तिकी 1987 बैच एवं संजय बंदोपाध्‍याय 1988 बैच केन्‍द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। प्रदेश में मोहम्‍मद सुलेमान और विनोद कुमार भी मुख्‍य सचिव की कतार में है। 1989 बेच के दो अफसर आशीष उपाध्याय और राजीव रंजन मीणा भी केन्द्र में पदस्थ है। 1990 बैच के राजेश राजौरा, वर्ष 1989 बैच के अफसर विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया भी मुख्‍य सचिव बनने की चाह रखते हैं। वर्ष 1990 बैच के एसएन मिश्रा और मलय श्रीवास्तव भी दावेदारों में शामिल हैं।

×
Date : 22 November 2023 Posted By : EDITOR
MP: कौन बनेगा प्रदेश का नया मुख्‍य सचिव… बैंस की सेवावृद्धि 30 नवम्‍बर को हो रही समाप्‍त
News Image

कौन बनेगा प्रदेश का नया मुख्‍य सचिव... बैंस की सेवावृद्धि 30 नवम्‍बर को हो रही समाप्‍त

ई नामों की चर्चाएं, वरिष्‍ठता में वीरा राणा का नाम सबसे आगे

भोपाल : मध्‍यप्रदेश शासन के मुखिया इकबाल सिंह बैंस 30 नवम्‍बर को सेवानिवृत्‍त होने जा रहे है। लेकिन अभी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्‍न नहीं होने के कारण नये मुख्‍य सचिव का फैसला होना मुश्किल है। बता दें कि वर्तमान सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बैंस को ही 6 माह की सेवावृद्धि दिये जाने का प्रस्‍ताव केन्‍द्र सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही भेज रखा है। अगर 30 नवम्‍बर तक उनकी सेवावृद्धि की स्‍वीकृति नही आती तब ही नये मुख्‍य सचिव को लेकर निर्णय किया जावेगा। इस बीच नये मुख्‍य सचिव और प्रभारी मुख्‍य सचिव को लेकर नामों की चर्चाएं शुरू हो गयी है। जानकारों एवं वरिष्‍ठ सेवानिवृत्‍त अफसरों ने चर्चा के दौरान बताया कि चूंकि मध्‍यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्‍न हो चुकी है, इसलिये संभवत: भारत निर्वाचन आयोग को इस संबंध में आपत्ति नहीं होगी। इसलिये मुख्‍य सचिव के लिये पैनल की जरूरत भी नहीं होगी। चुनाव आचार संहिता 5 दिसम्‍बर तक प्रभावी रहेगी। राज्‍य सरकार ही इस स्थिति में राज्‍य में उपलब्‍ध वरिष्‍ठतम आईएएस अफसर को मुख्‍य सचिव का प्रभार दे सकती है।
मुख्‍य सचिव पद के दावेदार
इन दिनों जो चर्चाएं प्रशासनिक हल्‍कों में है उस में बैंस की सेवावद्धि अवधि पूरी होने के बाद वरिष्‍ठता के हिसाब से 1988 बैच की अधिकारी श्रीमती वीरा राणा ( अपर मुख्‍य सचिव ) अध्‍यक्ष माध्‍यमिक शिक्षा मंडल को मुख्‍य सचिव का प्रभार दिया जा सकता है। उनकी सेवानिवृत्ति मार्च 2024 होना है। वैसे मध्‍यप्रदेश कैडर के वरिष्‍ठ आईएएस अजय र्तिकी 1987 बैच एवं संजय बंदोपाध्‍याय 1988 बैच केन्‍द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। प्रदेश में मोहम्‍मद सुलेमान और विनोद कुमार भी मुख्‍य सचिव की कतार में है। 1989 बेच के दो अफसर आशीष उपाध्याय और राजीव रंजन मीणा भी केन्द्र में पदस्थ है। 1990 बैच के राजेश राजौरा, वर्ष 1989 बैच के अफसर विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया भी मुख्‍य सचिव बनने की चाह रखते हैं। वर्ष 1990 बैच के एसएन मिश्रा और मलय श्रीवास्तव भी दावेदारों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]