Women's power is the true strength of New India — Narendra Modi

नारी शक्ति ही हैं, नए भारत की असली ताकत – PM नरेन्‍द्र मोदी

नारी शक्ति ही हैं, नए भारत की असली ताकत – PM नरेन्‍द्र मोदी

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन सम्मेलन में “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने काशी की महिलाओं को नमन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे महाराष्ट्र के लोगों को काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या आने के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार उनकी प्रगति में हर संभव सहयोग दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि “नारी शक्ति ही नए भारत की असली ताकत है, और जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।” पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लंबे समय तक महिलाएं उपेक्षित रहीं। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं से सवाल तक नहीं पूछे जाते थे और सीधे निर्णय थोप दिए जाते थे। यह स्थिति केवल काशी ही नहीं, बल्कि देश के अधिकांश हिस्सों में बहन-बेटियों का अनुभव रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह करीब 25 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने इस सोच को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की, जिससे अधिक से अधिक लड़कियां स्कूल पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब देश की माताओं-बहनों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तब से भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ परिवारवादी दल नारी शक्ति से भयभीत हैं और नहीं चाहते कि महिलाएं विधानसभा और संसद तक पहुंचें। विपक्ष को डर है कि यदि महिलाएं बड़ी संख्या में राजनीति में आईं, तो उनकी पारंपरिक राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सोच “नारी शक्ति का सम्मान” और “नागरिक देवो भव:” की भावना पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे देश को विकसित बनाने के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वे नारी वंदन के इस प्रयास को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कहा कि विपक्षी दलों की वजह से लक्ष्य अधूरा रह गया। महिलाओं के सशक्तीकरण से देश मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि 30 करोड़ से अधिक बहनों के लिए बैंक खाते खोले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में महिलाओं से कहा कि वे इस कार्यक्रम में महा यज्ञ के प्रारंभ के लिए सभी बहनों और बेटियों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि काशी के सांसद के रूप में, देश के प्रधानमंत्री के रूप में, देश के कल्याण के एक महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उनके आशीर्वाद की आवश्यकता है,और यह महत्वपूर्ण लक्ष्य लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है।
सम्‍मेलन में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “नए भारत का निर्माता” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और हम सभी नए भारत का साक्षात दर्शन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी की ओर से वह प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में अब तक 35000 करोड़ की विकास परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है, वहीं 20000 करोड़ की विकास परियोजनाएं वाराणसी में गतिमान है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के मन विपक्ष के खिलाफ गुस्सा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने सम्मेलन में कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को वह सम्मान दिया है, जो पूर्ववर्ती सरकारें नहीं दे सकीं। उन्होंने कहा कि कि महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को घर का मालिकाना हक दिया गया, जिससे उनका सामाजिक सम्मान बढ़ा है। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है।
नितिन नबिन ने कहा कि आज महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नए अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आया है, वह अभूतपूर्व है। अपने भावुक संबोधन में उन्होंने कहा कि वह उस मां को नमन करते हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म दिया।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने काष्ठ कलाकृत‍ि भेंट की। विभिन्न संगठनों की ओर से जीआई टैग जरदोजी, मोर, पंचमुखी गणेश की प्रतिमा, नमो घाट का प्रतीक आद‍ि भी उनको भेंट क‍िया गया।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यही दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर पुणे के लिए रवाना किया।
महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या के साथ 40 से अधिक पार्षद व महिला ग्राम प्रधान मंचासिन रही।
बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र , महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी.राम, विधायक सुनील पटेल, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, शैलेंद्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, निर्मला सिंह पटेल, सुसुवाही के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ़ गुड्डू, पूजा दीक्षित, नेहा कक्कड आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बढ़ती महंगाई की आग में हड़तालों का घी: जनता को दोहरी मार की आशंका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बढ़ती महंगाई की आग में हड़तालों का घी: जनता को दोहरी मार की आशंका आज भारतीय कैमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन और टैक्सी यूनियन की हड़ताल नई दिल्ली । देश में आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की कमर पहले ही तोड़ दी है, लेकिन अब जरूरी सेवाओं से जुड़ी दो […]

After twenty years in the newsroom, Nidhi Vasandani steps into independent journalism

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After twenty years in the newsroom, Nidhi Vasandani steps into independent journalism Mumbai: From anchoring prime-time bulletins to covering elections, moderating high-stakes debates, and reporting on stories that shaped India’s news cycle, Nidhi Vasandani has spent nearly 20 years in some of India’s most prominent newsrooms. However, in March 2026, […]