ज़ी टीवी के ‘कुंडली भाग्य‘ ने टेलीविजन पर पूरा किया 4 साल का सफर - Update Now News

ज़ी टीवी के ‘कुंडली भाग्य‘ ने टेलीविजन पर पूरा किया 4 साल का सफर

15 जुलाई को 1000 एपिसोड्स पूरे करने जा रहा है यह शो, श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर ने स्टाइल में किया सेलिब्रेट

Mumbai: ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘कुंडली भाग्य‘, अपने पहले एपिसोड से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इस शो की दिलचस्प कहानी और करण (धीरज धूपर) और प्रीता (श्रद्धा आर्य) जैसे अपने-से लगने वाले किरदारों ने बीते कुछ सालों से दर्शकों को अपनी सीट से बांध रखा है। असल में ‘प्रीरन‘, जैसा कि उन्हें प्यार से बुलाया जाता है, ने अपनी प्यारी केमिस्ट्री और दिल छू लेने वाली लव स्टोरी से सभी का दिल छू लिया है। चाहे सृष्टि हो या समीर, या फिर पृथ्वी, इस शो के बाकी किरदारों ने भी अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। दर्शकों से ढेर सारा प्यार और तारीफें हासिल करने के बाद यह शो लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। इस टीम ने इस शो के 4 साल का सफर पूरा कर लिया है, और इसका उत्साह कलाकारों के चेहरों पर साफ नजर आया। इसके अलावा एक और सफलता की ओर कदम बढ़ाते हुए ‘कुंडली भाग्य‘ 15 जुलाई को 1000 एपिसोड्स पूरे करेगा।
जहां इस शो के सभी कलाकार और क्रू सदस्य, इस जीत का जश्न मनाते हुए बढ़िया वक्त गुजार रहे हैं, वहीं इसके कलाकारों ने पुरानी यादों को भी ताजा किया। चाहे उनकी पहली मुलाकात हो या शूटिंग का पहला दिन, हर मामले में संजय, अंजुम, अभिषेक और यहां तक कि श्रद्धा आर्य की बहुत-सी यादें हैं। वैसे, श्रद्धा आर्य सबसे ज्यादा खुश नजर आईं और शो की ताजा उपलब्धि पर थोड़ी भावुक भी हो गईं।
‘कुंडली भाग्य‘ के 4 साल पूरे करने पर श्रद्धा आर्य ने कहा, ‘‘सच कहूं तो 4 साल पूरे करना और साथ ही 1000 एपिसोड्स के पड़ाव पर पहुंचना बड़ा खुशनुमा एहसास है। हालांकि जब हमने इस शो की शूटिंग शुरू की थी, तब मैं जानती थी कि यह सफल होगा, लेकिन 1000 एपिसोड्स पूरे करना तो हम सभी के लिए एक बड़े सपने की तरह था। यह एक दूर का भविष्य था, जिसे पाने की हसरत हम सभी को थी। अब जब हम इस मुकाम तक पहुंच गए हैं, तो हमें बहुत अच्छा लग रहा है। इस सफर में पूरी टीम के सहयोग के लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ‘कुंडली भाग्य‘ की टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला। मुझे बढ़िया को-स्टार्स मिले, जो किसी परिवार से कम नहीं हैं। इसका पूरा श्रेय यकीनन पूरी टीम और एकता मैम को जाता है, जिन्होंने शो की कल्पना की। यह शो उन्हीं की देन है और मैं प्रीता के रोल में चुने जाने के लिए बेहद खुश और आभारी हूं। मैं सभी दर्शकों की भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने 4 साल के हमारे सफर में हमें इतना प्यार दिया।‘‘
जहां इस शानदार पड़ाव पर पहुंचकर इस शो के सभी कास्ट और क्रू सदस्य बेहद उत्साहित हैं, वहीं इस शो में पृथ्वी और कृतिका की शादी सभी की जिंदगी में नया ड्रामा लेकर आएगी और उनकी भी। क्या पृथ्वी और कृतिका खुशी-खुशी साथ रहेंगे या फिर माहिरा, प्रीता और शर्लिन का राज उजागर कर देगी?
जानने के लिए देखते रहिए ‘कुंडली भाग्य‘, पर सोमवार से शुक्रवार रात 9ः30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

×
Date : 16 July 2021 Posted By : EDITOR
ज़ी टीवी के ‘कुंडली भाग्य‘ ने टेलीविजन पर पूरा किया 4 साल का सफर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan bring the laughs to Netflix’s The Great Indian Kapil Show this Saturday Fetching content Mumbai: What’s the secret to looking […]