23-year-old batsman became Yashasvi's opening partner

IND vs ENG: इंग्लैंड में 23 वर्षीय बल्लेबाज बने यशस्वी का ओपनिंग जोड़ीदार, पोंटिंग ने दी सलाह

UNN: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। रोहित और कोहली के रिटायरमेंट के बाद इस सीरीज में नए टेस्ट कप्तान गिल का टेस्ट होगा। बड़ा सवाल यह भी है कि रोहित-कोहली के जाने से बैटिंग ऑर्डर में आए खालीपन की भरपाई कौन करेगा। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उस बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसे यशस्वी जायसवाल के साथ इंग्लैंड में वह बतौर ओपनर देखना चाहते हैं। पोंटिंग ने केएल राहुल को नजरअंदाज किया है। रिकी पोंटिंग ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग जोड़ीदार के तौर पर साई सुदर्शन का नाम सुझाया है। उन्होंने कहा, “मैंने ऐसा इसलिए कहा है कि क्योंकि अगर वह यशस्वी जायसवाल के साथ जाते हैं और उनकी जोड़ीदार साई सुदर्शन होते हैं, तो नंबर तीन पर उन्हें एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी। इस स्थिति में केएल राहुल या फिर करुण नायर नंबर तीन पर खेल सकते हैं। वहीं, शुभमन गिल नंबर चार की पोजिशन को संभाल सकते हैं। इस पोजीशन पर जब आप खुद को फिट कर लेते हैं, तो आप नंबर तीन पर वापस आ सकते हैं। मेरे हिसाब से सुदर्शन का भारतीय टीम में आने का यह सही समय है। विराट-रोहित के ना होने की वजह से भारतीय टीम में अब रिजेनरेशन होगा। हर टीम इस चीज से गुजरती है। मुझे लगता है कि सुदर्शन टीम इंडिया में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

×
Date : 08 June 2025 Posted By : EDITOR
IND vs ENG: इंग्लैंड में 23 वर्षीय बल्लेबाज बने यशस्वी का ओपनिंग जोड़ीदार, पोंटिंग ने दी सलाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]

विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

📰 Generate e-Paper Clip विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा Mumbai: न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने; रोहित ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा , भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 4 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में हुए इस मैच के दौरान विराट कोहली ने […]