IND vs ENG step, the battle will start from 20th June

IND vs ENG: भारतीय टीम ने रखा इंग्लैंड की धरती पर कदम, 20 जून से शुरू होगा घमासान

India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंच चुकी है। इस बार टीम की कमान युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम के उप-कप्तान बनाए गए हैं। टीम का इंग्लैंड पहुंचते ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां पूरा देश एक नई उम्मीद के साथ अपनी टीम को ऐतिहासिक प्रदर्शन करते देखने को उत्सुक है।

अब तक बल्लेबाजी में नाम कमाने वाले गिल अब कप्तानी का टेस्ट भी पास करने को तैयार हैं। उनके साथ कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ एक युवा टीम होगी, जिसके सामने इंग्लैंड की चुनौती है, जो अपनी घरेलू परिस्थितियों में हमेशा खतरनाक साबित होती है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, जिनकी जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जो रोहित और विराट के संन्यास के बाद भारत की पहली टेस्ट सीरीज होगी। इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले नए टेस्ट कप्तान गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीरीज के पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में मजबूत संकेत दिए हैं। इसके अनुसार, केएल राहुल के यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है।

×
Date : 08 June 2025 Posted By : EDITOR
IND vs ENG: भारतीय टीम ने रखा इंग्लैंड की धरती पर कदम, 20 जून से शुरू होगा घमासान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]