रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग ने मुझे अपनी फेवरेट फिल्म डीडीएलजे की याद दिला दी" : अक्षिता मुद्गल - Update Now News

रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग ने मुझे अपनी फेवरेट फिल्म डीडीएलजे की याद दिला दी” : अक्षिता मुद्गल

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ एक नए जमाने की प्रेम कहानी है, जिसमें शादी और प्यार को लेकर अहान मल्होत्रा और इश्की की परस्पर विरोधी विचारधाराएं दिखाई गई हैं। इसमें अक्षिता मुद्गल, इश्की का लीड रोल निभा रही हैं, जो बिल्कुल एक पड़ोस की लड़की की तरह हैं! वो बेहद खुशमिजाज, उत्साह से भरी, बातूनी और दिल से रोमांटिक हैं। प्यार के मामले में वो एक कदम आगे निकल जाने में यकीन रखती हैं। वो शादी में पूरा विश्वास रखती हैं और मानती हैं कि इस रिश्ते में दो लोग साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। अब इस शो में अहान और इश्की की साथ में एक रोड ट्रिप दिखाई जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी शूटिंग के दौरान अक्षिता को अपनी फेवरेट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की याद आ गई और उनके ज़ेहन में पुरानी यादें ताजा हो गईं।
इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल ने कहा, “मैं रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग को लेकर बेहद उत्साहित थी, क्योंकि यह डीडीएलजे की कहानी से काफी मिलता-जुलता है। मैं यह मानती हूं कि डीडीएलजे मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्म है। इसमें पवित्र और निस्वार्थ प्यार दिखाया गया है। अहान और इश्की की कहानी में भी अपने उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन उनका प्यार सच्चा है और उनकी भावनाएं पवित्र हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को आने वाला ट्रैक उतना ही पसंद आएगा, जितना मजा हमें इसकी शूटिंग के दौरान आया।”
‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ में अक्षिता मुद्गल को इश्की के रोल में देखिए, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Nobody Gets Work Sitting Idle: Anupama Prakash Opens Up About Struggles, Networking And Survival In the industry

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Nobody Gets Work Sitting Idle: Anupama Prakash Opens Up About Struggles, Networking And Survival In the industry Mumbai: Actress and producer Anupama Prakash believes that in the entertainment industry, waiting for opportunities is never enough. She is Known for projects like Prabha Ki Diary, Farzi Kaka, Risknamaa and her recent […]