Adani Group has not received any notice from US Justice

अमेरिकी न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है: अडाणी समूह

 

नई दिल्ली । अडाणी समूह की कंपनियों ने कहा है कि उन्हें रिश्वतखोरी के किसी भी आरोप पर अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) से कोई नोटिस नहीं मिला है। इससे पहले जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उच्च स्तर की पारदर्शिता को देखते हुए अडाणी समूह के लिए रिश्वतखोरी की गुंजाइश “लगभग असंभव” दिखती है। अडाणी समूह ने शेयर बाजार को बताया कि उन्हें “आरोप के संबंध में न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है” और इस संबंध में मीडिया में आई “रिपोर्ट झूठी है”। ब्लूमबर्ग ने पिछले सप्ताहांत पर बताया था कि अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय और डीओजे के अभियोजक संभावित रिश्वतखोरी की जाँच के लिए अडाणी समूह की इकाई और एज़्योर पावर ग्लोबल पर नजर रख रहे हैं। एक अलग फाइलिंग में अडाणी ग्रीन एनर्जी ने भी शेयर बाजार को बताया कि उसे कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन “एक तीसरे पक्ष द्वारा अमेरिका के भ्रष्टाचार रोधी कानूनों के संभावित उल्लंघन की अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा जाँच के बारे में जानकारी है”। अडाणी ग्रीन ने फाइलिंग में कहा, “कंपनी का उक्त तीसरे पक्ष के साथ कोई संबंध नहीं है और इसलिए वह वर्तमान में अमेरिका की जाँच के दायरे पर टिप्पणी करने में असमर्थ है कि कंपनी या उसके किसी कर्मचारी के खिलाफ तीसरे पक्ष के साथ कंपनी के कथित लेनदेन के संबंध में जाँच चल रही है या उसका नाम आ रहा है।

×
Date : 22 March 2024 Posted By : EDITOR
अमेरिकी न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है: अडाणी समूह
News Image

 

नई दिल्ली । अडाणी समूह की कंपनियों ने कहा है कि उन्हें रिश्वतखोरी के किसी भी आरोप पर अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) से कोई नोटिस नहीं मिला है। इससे पहले जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उच्च स्तर की पारदर्शिता को देखते हुए अडाणी समूह के लिए रिश्वतखोरी की गुंजाइश "लगभग असंभव" दिखती है। अडाणी समूह ने शेयर बाजार को बताया कि उन्हें "आरोप के संबंध में न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है" और इस संबंध में मीडिया में आई "रिपोर्ट झूठी है"। ब्लूमबर्ग ने पिछले सप्ताहांत पर बताया था कि अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय और डीओजे के अभियोजक संभावित रिश्वतखोरी की जाँच के लिए अडाणी समूह की इकाई और एज़्योर पावर ग्लोबल पर नजर रख रहे हैं। एक अलग फाइलिंग में अडाणी ग्रीन एनर्जी ने भी शेयर बाजार को बताया कि उसे कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन "एक तीसरे पक्ष द्वारा अमेरिका के भ्रष्टाचार रोधी कानूनों के संभावित उल्लंघन की अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा जाँच के बारे में जानकारी है"। अडाणी ग्रीन ने फाइलिंग में कहा, “कंपनी का उक्त तीसरे पक्ष के साथ कोई संबंध नहीं है और इसलिए वह वर्तमान में अमेरिका की जाँच के दायरे पर टिप्पणी करने में असमर्थ है कि कंपनी या उसके किसी कर्मचारी के खिलाफ तीसरे पक्ष के साथ कंपनी के कथित लेनदेन के संबंध में जाँच चल रही है या उसका नाम आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]