More women than ever before are investing in mutual funds

पहले से ज्यादा महिलाएं कर रहीं म्यूचुअल फंड में निवेश

नई दिल्ली । एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) ने कहा है कि टेक्नोलॉजी तक पहुंच बढ़ने से अधिक महिलाएं म्यूचुअल फंड में निवेश कर रही हैं। म्यूचुअल फंड की असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में महिलाओं की हिस्सेदारी 2017 में 15.2 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 20.9 प्रतिशत हो गई है। एएमएफआई ने कहा, ये गति शहरों की तुलना में अंदरुनी इलाकों में अधिक है, बी-30 शहरों में महिलाओं के फोलियो और संपत्ति की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत और 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई है।
महिला निवेशकों के आयु विश्लेषण से पता चलता है कि लगभग 50 प्रतिशत महिला निवेशक 25-44 वर्ष आयु वर्ग में आती हैं, जबकि व्यक्तिगत निवेशकों के कुल समूह में यह लगभग 45 प्रतिशत है।
गोवा में म्यूचुअल फंड में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक 40 प्रतिशत है। इसके बाद पूर्वोत्तर राज्य 30 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और नई दिल्ली में भी महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है।
अधिकांश महिलाएं म्यूचुअल फंड में एसआईपी से निवेश कर रही हैं और म्यूचुअल फंड वितरक के माध्यम से निवेश करने पर लंबे समय तक निवेशित रहती हैं।
महिला म्यूचुअल फंड वितरकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। दिसंबर 2023 तक 42,000 पंजीकरण के आंकड़े के करीब, एयूएम में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रबंधन किया गया है।

×
Date : 22 March 2024 Posted By : EDITOR
पहले से ज्यादा महिलाएं कर रहीं म्यूचुअल फंड में निवेश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]