IPL और CPL के बाद अब इस लीग में शाहरुख खान के ग्रुप ने खरीदी टीम - Update Now News

IPL और CPL के बाद अब इस लीग में शाहरुख खान के ग्रुप ने खरीदी टीम

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Sharukh Khan) के नाइट राइडर्स ग्रुप ने आईपीएल (IPL) के बाद एक और लीग में अपनी टीम खरीदी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिकाना हक वाले इस ग्रुप ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आगामी टी20 लीग (UAE T20 League) में एक फ्रेंचाइजी के ओनर राइट्स (Owner Rights) लिए हैं। यह फ्रेंचाइजी अबुधाबी की होगी और इसका नाम अबुधाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) होगा। आपको बता दें कि नाइट राइडर्स ग्रुप की यह दुनिया भर में चौथी टी20 फ्रेंचाइजी होगी जिसकी पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) और मेजर क्रिकेट लीग (MLC) में टी20 फ्रेंचाइजी हैं। अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता के नाइट राइडर्स ग्रुप ने 2008 में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश और गीले […]

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]