Omkareshwar Jyotirlinga, the Chief Election Commissioner

Madhya Pradesh: श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिया अध्यात्म का संदेश

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त,पूजा –अर्चना कर लिया आशीर्वाद

खंडवा : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार,राज्य के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। ओंकारेश्वर आगमन पर उन्होंने श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने परिवारजनों के साथ ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित श्रृंगार आरती एवं शयन श्रृंगार में सहभागिता की।

ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन का अत्यंत विशेष, भावनात्मक एवं अविस्मरणीय दिवस है। उन्होंने कहा कि अपनी धर्मपत्नी के साथ पवित्र श्री ओंकारेश्वर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त होना उनके लिए ईश्वर की विशेष कृपा है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने संकल्प लिया था कि जीवन में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। लगभग 23 वर्षों की इस लंबी आध्यात्मिक यात्रा पर उन्होंने भगवान महादेव के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब उनकी असीम कृपा से संभव हो होगा।
अध्यात्म को महत्व दे, देश उन्नति में करे सहयोग
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने समस्त देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अध्यात्म को महत्व एवं विशेष स्थान देना चाहिए। अध्यात्म हमें आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर है, जिससे जुड़कर हम भारतीयता का वास्तविक अनुभव कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए सभी नागरिकों से सकारात्मक सहभागिता निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता, एसपी श्री आगम जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

×
Date : 04 July 2026 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिया अध्यात्म का संदेश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]