भाजपा का 'अल्पसंख्यक प्लान' - विरोधी दलों के बेस वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी - Update Now News

भाजपा का ‘अल्पसंख्यक प्लान’ – विरोधी दलों के बेस वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी

नई दिल्ली । भाजपा को आमतौर पर हिंदूवादी पार्टी माना जाता रहा है। हालांकि 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद से ही नरेंद्र मोदी सरकार लगातार सबका साथ-सबका विश्वास के नारे को लेकर बिना किसी भेदभाव के सरकार चलाने का दावा करती रही है। भाजपा के तमाम आला नेता सार्वजनिक मंचों से लगातार यह दावा भी करते रहते हैं कि उनकी सरकारों का मूल मंत्र ‘विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं’ है।
यही वजह है कि भाजपा लगातार अपनी पार्टी को सभी समुदायों और वर्गों की पार्टी साबित करने का प्रयास कर रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय के साथ जुड़ने के लिए खास प्लान तैयार किया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा को देशभर में 6 से 8 जून के बीच तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने और इसके तहत अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ने का निर्देश दिया है। नड्डा ने मोर्चा के नेताओं और कार्यकतार्ओं को ‘अल्पसंख्यकों के साथ बातचीत’ की मुहिम के तहत इन तीनों दिनों में अल्पसंख्यक समाजों के बीच जाने, उनके साथ संवाद करने और भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हितों में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया है।

×
Date : 13 May 2022 Posted By : EDITOR
भाजपा का ‘अल्पसंख्यक प्लान’ – विरोधी दलों के बेस वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी
News Image

नई दिल्ली । भाजपा को आमतौर पर हिंदूवादी पार्टी माना जाता रहा है। हालांकि 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद से ही नरेंद्र मोदी सरकार लगातार सबका साथ-सबका विश्वास के नारे को लेकर बिना किसी भेदभाव के सरकार चलाने का दावा करती रही है। भाजपा के तमाम आला नेता सार्वजनिक मंचों से लगातार यह दावा भी करते रहते हैं कि उनकी सरकारों का मूल मंत्र 'विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं' है।
यही वजह है कि भाजपा लगातार अपनी पार्टी को सभी समुदायों और वर्गों की पार्टी साबित करने का प्रयास कर रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय के साथ जुड़ने के लिए खास प्लान तैयार किया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा को देशभर में 6 से 8 जून के बीच तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने और इसके तहत अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ने का निर्देश दिया है। नड्डा ने मोर्चा के नेताओं और कार्यकतार्ओं को 'अल्पसंख्यकों के साथ बातचीत' की मुहिम के तहत इन तीनों दिनों में अल्पसंख्यक समाजों के बीच जाने, उनके साथ संवाद करने और भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हितों में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]