बच्‍चा या बड़ा ? अथर्व ने अपने पेरेंट्स के सामने रखा सबसे मुश्किल सवाल - Update Now News

बच्‍चा या बड़ा ? अथर्व ने अपने पेरेंट्स के सामने रखा सबसे मुश्किल सवाल

Mumbai: सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्‍से’ लगातार इस शो से दर्शकों को बांधे हुए है। यह शो दिन-ब-दिन रोमांचक और प्रासंगिक होता जा रहा है। इसके आगामी एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि अथर्व अपने पेरेंट्स की इस बात से कितना बौखला जाता है जब वे अपनी सहूलियत के हिसाब से उसे बच्‍चा कह देते हैं और कई बार बड़ा भी।

अथर्व को ऐसा लगता है कि उसके प्रति उसके पेरेंट्स का रवैया गलत है क्‍योंकि उसकी उम्र और समझदारी को लेकर उनका वक्‍तव्‍य परिस्थितियों के हिसाब बदलता रहता है। इससे उसे बहुत चिढ़ होती है। इसके विरोध में मासूम अथर्व भूख हड़ताल पर जाने का फैसला करता है। राजेश और वंदना उसे शांत कराने की कोशिश करते हैं और उसे भूख हड़ताल पर जाने से मना करते हैं। ऐसे में अथर्व एक शर्त रखता है कि अगले तीन दिनों तक यदि कोई उससे कहता है कि तुम बड़े हो गये हो, उस व्‍यक्ति को अथर्व के हिसाब से सजा दी जायेगी।

अब सवाल यह उठता है कि क्‍या वागले परिवार इस समस्‍या पर एकमत हो पाते हैं या फिर अथर्व की बौखलाहट और बढ़ जायेगी? आखिर अथर्व ने क्‍या सजा सोच रखी है?

वंदना की भूमिका निभा रहीं, परिवा प्रणति कहती हैं, ‘’बतौर कलाकार हमारी यही कोशिश रहती है कि हम अपने फैन्‍स के चेहरे पर मुस्‍कुराहट ला सकें। मैं खुद को खुशकिस्‍मत मानती हूं कि वंदना के किरदार के साथ मुझे ऐसा करने का मौका मिला है। आगे आने वाला ट्रैक सिर्फ इस शो को पसंद करने वाले बच्‍चों के लिये नहीं, बल्कि पेरेंट्स के लिये भी मजेदार होगा। बचपन में हम सब इस स्थिति से गुजरे हैं, पेरेंट्स चाहते थे कि हम कभी बड़ों की तरह व्‍यवहार करें और कभी बच्‍चों की तरह चीजों का आनंद लें। मेरे बेटे अथर्व ने जो चुनौती रखी है, उसे देखना काफी दिलचस्‍प होगा और इस चुनौती का परिणाम काफी मजेदार होने वाला है। इसके बाद अथर्व का एक अलग रूप देखने को मिलेगा। हम सबने इन एपिसोड्स के लिये पूरी मेहनत की है। मैं दर्शकों से गुजारिश करना चाहूंगी कि घर पर रहकर इन एपिसोड्स को देखते रहिये!’’

अथर्व की भूमिका निभा रहे, शाहीन कपाही कहते हैं, ‘’बच्‍चा या बड़ा ? यह बेहद दुविधा वाला सवाल है और आगे आने वाला ट्रैक इस दुविधा को बड़ी ही समझदारी से सुलझाता है। हमने अब तक इस शो में ऐसे टॉपिक पेश करने की कोशिश की है जो लोगों से जुड़े होते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि यह सीधे हमारे दर्शकों के दिलों को छूता है। मेरी उम्र के बच्‍चों और हमारे पेरेंट्स के दिमाग में आने वाला यह सबसे बड़ा सवाल है। वो भी इसी सवाल का सामना कर रहे होते हैं। मेरे पेरेंट्स इस सवाल पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं? इस राज से परदा आगे आने वाले एपिसोड्स में ही उठेगा।‘’

देखते रहिये, ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्‍से’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे केवल सोनी सब पर

×
Date : 12 May 2021 Posted By : EDITOR
बच्‍चा या बड़ा ? अथर्व ने अपने पेरेंट्स के सामने रखा सबसे मुश्किल सवाल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]