राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को होगा मतदान, उसी दिन घोषित हो जाएंगे परिणाम - Update Now News

राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को होगा मतदान, उसी दिन घोषित हो जाएंगे परिणाम

 

नई दिल्ली । राज्यसभा की 57 सीटों के लिए मतदान 10 जून को होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 27 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है, 1 जून को स्क्रूटनी होगी। 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी। 15 राज्यों से चुने गए 57 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून से अगस्त तक समाप्त होने वाला है। इनमें उत्तर प्रदेश के 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के छह-छह, बिहार के पांच, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान के चार-चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा के तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा के दो-दो और उत्तराखंड से एक सांसद शामिल हैं। आयोग ने यह भी कहा कि उसके द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशा-निर्देशों का (जहां भी लागू हो) सभी व्यक्तियों द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पालन किया जाना चाहिए।

×
Date : 13 May 2022 Posted By : EDITOR
राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को होगा मतदान, उसी दिन घोषित हो जाएंगे परिणाम
News Image

 

नई दिल्ली । राज्यसभा की 57 सीटों के लिए मतदान 10 जून को होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 27 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है, 1 जून को स्क्रूटनी होगी। 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी। 15 राज्यों से चुने गए 57 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून से अगस्त तक समाप्त होने वाला है। इनमें उत्तर प्रदेश के 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के छह-छह, बिहार के पांच, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान के चार-चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा के तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा के दो-दो और उत्तराखंड से एक सांसद शामिल हैं। आयोग ने यह भी कहा कि उसके द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशा-निर्देशों का (जहां भी लागू हो) सभी व्यक्तियों द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पालन किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]