Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by one wicket

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से रोमांचक मुकाबले में हराया

UNN: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को में मात्र 1 विकेट से हराया। दिल्ली के लिए इस जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे जिन्होंने 31 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। 210 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम एक वक्त 65 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। तब बल्लेबाजी करने आए आशुतोष ने स्टब्स (34) और विप्राज निगम (39) के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की और मैच में दिल्ली की वापसी करवाई। इस रोमांचक मैच में दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत मिली।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत काफी अच्छी रही। एडन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को विप्राज ने तोड़ा, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। पहला झटका लगने के बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए महज 42 गेंदों में 87 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह छह चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पूरन ने 24 गेंदों अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड किया। LSG के लिए पहली बार मैच खेलने उतरे ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्हें कुलदीप यादव ने डु प्लेसिस के हाथों कैच कराया। इस मैच में लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने चार शाहबाज अहमद ने नौ और डेविड मिलर ने 27* रन बनाए, उनकी पारी के बदौलत ही टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, वहीं कुलदीप यादव को दो सफलता मिली।

×
Date : 24 March 2025 Posted By : EDITOR
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से रोमांचक मुकाबले में हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]