Force Motors ने महामारी से लड़ने के लिए दान की ट्रैवलर एंबुलेंस - Update Now News

Force Motors ने महामारी से लड़ने के लिए दान की ट्रैवलर एंबुलेंस

इंदौर : पीथमपुरा स्थित अग्रणी वाहन कंपनी फोर्स मोटर्स ने धार जिले के कलेक्टर को एक ट्रैवलर एंबुलेंस दान देकर धार में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद का संकल्प किया है। पीथमपुरा संयंत्र के प्रमुख श्री अजय शर्मा ने एसडीएम सुश्री दिव्या पटेल और पीथमपुर के तहसीलदार श्री विनोद राठौर की उपस्थिति में वाहन की चाबियां सहायक कलेक्टर एवं आईएएस अधिकारी श्री प्रखर सिंह को सौंपीं। इस मौके पर संयंत्र प्रमुख श्री अजय शर्मा ने कहा, “धार के कलेक्टर द्वारा सही समय पर शुरू किए गए इस अभियान का हिस्सा बनने का सौभाग्य हमें मिला और हमें प्रसन्नता है कि भरोसेमंद फोर्स ट्रैवलर एंबुलेंस इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनेगी। फोर्स ट्रैवलर एंबुलेंस रेंज देश में सबसे अधिक भरोसा किए जाने वाली एंबुलेंस है। सभी राज्य सरकारें, सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और आपात सेवा प्रदाता इसके शानदार प्रदर्शन, जबरदस्त विश्वसनीयता और बेमिसाल टिकाऊपन के कारण इसे तरजीह देते हैं। पूरी तरह कारखाने में बनी ये सभी एंबुलेंस राष्ट्रीय एंबुलेंस संहिता के अनुरूप हैं। जिम्मेदार कंपनी के रूप में डॉ. अभय फिरौदिया ग्रुप इस महामारी से जंग में सक्रियता से हिस्सा लेता आया है। कोविड-19 से राहत की विभिन्न गतिविधियों पर यह पहले ही 28 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का दान भी शामिल है। समूह ने जिन प्रमुख गतिविधियों में मदद की है, उनमें स्वास्थ्य सेवा ढांचे का उन्नयन, वंचितों को 10 लाख से अधिक भोजन पैकेटों का वितरण और सचल क्लिनिक तथा जांच सुविधाओं का संचालन शामिल है। महामारी के आरंभ से अभी तक इन सुविधाओं के जरिये 15 लाख से अधिक मरीजों का उपचार हो चुका है।

×
Date : 04 May 2021 Posted By : EDITOR
Force Motors ने महामारी से लड़ने के लिए दान की ट्रैवलर एंबुलेंस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]