Iranian tourist visiting Tajmahal offered namaz in the temple

Tajmahal घूमने आए ईरानी पर्यटक ने मंदिर में पढ़ी नमाज

 

Tajmahal घूमने आए ईरानी पर्यटक ने मंदिर में पढ़ी नमाज, जानें फिर क्या हुआ

आगराः ताजमहल देखने पहुंचे ईरान के एक प्रोफेसर को मंदिर में नमाज अदा करते देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ईरान के एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ ताजमहल देखने आये थे। ताजमहल घूमने के बाद वह बाहर आए और इसी दौरान नमाज का समय हो गया। पुलिस ने बताया कि ताजमहल के पूर्वी द्वार के पास नमाज अदा करने के लिए उन्हें साफ जगह नहीं दिखी, ऐसे में कुछ ही दूरी पर मंदिर में साफ जगह देखकर प्रोफेसर नमाज अदा करने लगे। उनकी पत्नी और बेटी मंदिर के बाहर खड़ी रहीं।
पुलिस ने कहा कि ईरानी पर्यटक को मंदिर में नमाज अदा करता देखकर स्थानीय लोग आ गए और उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर प्रोफेसर ने माफी मांग ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ईरानी पर्यटक को परिवार सहित सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) के कार्यालय ले गई।
ईरानी पर्यटक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नमाज अदा करने के लिए साफ जगह देख रहे थे और उन्हें यह पता नहीं था कि जिस जगह वह नमाज पढ़ रहे हैं, वह मंदिर है। एसीपी (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने बताया कि ईरानी प्रोफेसर ने अपनी गलती मान ली और पुलिस ने लिखित माफीनामा लेकर उन्हें छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता प्रयागराज । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एडीजे पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बयान जारी […]

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम….

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम…. इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय PM मोदी तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिनी इजरायल यात्रा पर भारतीय समयनुसार बुधवार दोपहर को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने […]