JP Nadda ने हिमाचल में 2 ऑक्सीजन संयंत्रों की आधारशिला रखी - Update Now News

JP Nadda ने हिमाचल में 2 ऑक्सीजन संयंत्रों की आधारशिला रखी

शिमला। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश में 140 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले दो ऑक्सीजन संयंत्रों की आधारशिला रखी। इन सयंत्रों की स्थापना हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर जिले के घुमारवीं में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जाएगी। इनमें से हर एक के द्वारा 30 बेडों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जाएगी। हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले नड्डा ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब अधिकांश विपक्षी दल आइसोलेशन में चले गए, तो भाजपा अपने ‘सेवा ही संगठन’ के माध्यम से राज्य के लोगों को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक राज्य के 926,963 पात्र किसानों को 1355.80 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पिछले साल देश में कोरोनावायरस का परीक्षण करने के लिए केवल एक वायरोलॉजी लैब थी, लेकिन अब भारत में 2,500 से अधिक प्रयोगशालाएं हैं, जो रोगियों को तत्काल परीक्षण की सुविधा प्रदान करती हैं। उन्होंने हिमाचल को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की भी सराहना की।

×
Date : 01 June 2021 Posted By : EDITOR
JP Nadda ने हिमाचल में 2 ऑक्सीजन संयंत्रों की आधारशिला रखी
News Image

शिमला। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश में 140 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले दो ऑक्सीजन संयंत्रों की आधारशिला रखी। इन सयंत्रों की स्थापना हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर जिले के घुमारवीं में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जाएगी। इनमें से हर एक के द्वारा 30 बेडों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जाएगी। हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले नड्डा ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब अधिकांश विपक्षी दल आइसोलेशन में चले गए, तो भाजपा अपने 'सेवा ही संगठन' के माध्यम से राज्य के लोगों को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक राज्य के 926,963 पात्र किसानों को 1355.80 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पिछले साल देश में कोरोनावायरस का परीक्षण करने के लिए केवल एक वायरोलॉजी लैब थी, लेकिन अब भारत में 2,500 से अधिक प्रयोगशालाएं हैं, जो रोगियों को तत्काल परीक्षण की सुविधा प्रदान करती हैं। उन्होंने हिमाचल को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें

📰 Generate e-Paper Clip अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें नई दिल्ली। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों […]

MP: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुंडा जयंती पर धार जिले में करेंगे रोड-शो गांवों में ग्रामीणों से करेंगे संवाद मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में स्वामित्व अधिकार पंजीयन का कराएंगे निष्पादन धार जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात […]