MP: घबराएँ नहीं, मनोबल बनाए रखें, जल्द स्वस्थ होंगे: CM शिवराज सिंह चौहान - Update Now News

MP: घबराएँ नहीं, मनोबल बनाए रखें, जल्द स्वस्थ होंगे: CM शिवराज सिंह चौहान

नसरुल्लागंज में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नसरुल्लागंज के आदिवासी बालिका छात्रावास में संचालित 40 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से चर्चा की और कहा घबराएँ नहीं मनोबल बनाये रखें, कोरोना संक्रमण से सभी जल्दी ही स्वस्थ्य हो जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों से कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सेंटर पर दवा, ऑक्सीजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भर्ती किये गये मरीजों को अच्छे वातावरण में उचित उपचार मिले।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में 20 बिस्तर का अस्थायी अस्पताल बनायें
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर नसरुल्लागंज का भी जायज़ा लिया। उन्होंने नसरुल्लागंज के आसपास वृहद बसाहट के दृष्टिगत कॉलेज में 20 बिस्तर का अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाई, इंजेक्शन के अलावा ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ भी यहाँ पदस्थ किया जाये। संभागायुक्त श्री कियावत ने कहा कि सभी सुविधाओं के साथ यहाँ शीघ्र ही कोविड केयर सेंटर प्रारम्भ होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों से कहा कि वे नागरिकों से सतत सम्पर्क बनाये रखें और छोटे शहरों, कस्बों तथा गाँवों में जनता कर्फ्यू के साथ कोरोना गाइड-लाइन का भी पालन करवायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सतत रूप से लोगों के स्वास्थ्य पर नज़र रखी जाये और कोशिश हो कि शुरुआती लक्षण का पता लगते ही आइसोलेशन सहित टेस्ट तथा उपचार की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री कवींद्र कियावत, आईजी, डीआईजी, एसपी श्री एस.एस. चौहान, श्री कार्तिकेय सिंह चौहान और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

×
Date : 08 May 2021 Posted By : EDITOR
MP: घबराएँ नहीं, मनोबल बनाए रखें, जल्द स्वस्थ होंगे: CM शिवराज सिंह चौहान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]