Election Result 2021: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर PM मोदी का ट्वीट, ममता बनर्जी को दी बधाई - Update Now News

Election Result 2021: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर PM मोदी का ट्वीट, ममता बनर्जी को दी बधाई

 

नई दिल्ली। केरल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। सबसे दिलचस्प परिणाम पश्चिम बंगाल का रहा है जहां ममता बनर्जी ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है। लेकिन वह नंदीग्राम सीट हार गई हैं। केरल में एक बार फिर एलडीएफ की सत्ता में वापसी हुई है। वहीं तमिलनाडु में एआईएडीएमके को सत्ता से हाथ धोना पड़ा है जबकि डीएमके की सत्ता में वापसी हुई है। असम में भाजपा ने एक बार फिर से सत्ता पर कब्जा जमाया है तो वहीं पुडुचेरी में कांग्रेस के हाथ से सत्ता छिनकर भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी चुनावी राज्यों की जनता और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है। PM Modi ने ट्वीट कर लिखा कि ममता दीदी को पश्चिम बंगाल में जीत की बधाई। केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और COVID-19 महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देना जारी रखेगा।
इसके साथ ही दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। पहले की तुलना में हम वहां मजबूत हुए हैं। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनावों में उनके उत्साही प्रयास के लिए प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता की सराहना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]