जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किल, सीबीआई ने दाखिल की फाइनल चार्जशीट - Update Now News

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किल, सीबीआई ने दाखिल की फाइनल चार्जशीट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बेहद ही खराब प्रदर्शन का दर्द अभी गया भी नहीं कि लालू प्रसाद यादव के सामने अब एक और समस्या आ गई है। सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है। अदालत अब 6 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगी। इस मामले में लालू के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव, बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं।
इस चार्जशीट में सीबीआई ने 78 आरोपियों का जिक्र किया है जिसमें से 38 उम्मीदवार भी शामिल हैं। लालू यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने नौकरी के नाम पर लोगों की जमीनों को हड़प लिया। युवाओं को नौकरी देने के नाम पर उनकी पुस्तैनी जमीन को बहुत ही कम दामों पर खरीदा गया। इस मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मिलकर की जा रही है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इससे पहले 29 मई को सुनवाई के दौरान सीबीआई को डेडलाइन देते हुए 7 जून तक फाइनल चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए सीबीआई द्वारा बार-बार समय मांगने पर फटकार भी लगाई थी।

×
Date : 08 June 2024 Posted By : EDITOR
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किल, सीबीआई ने दाखिल की फाइनल चार्जशीट
News Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बेहद ही खराब प्रदर्शन का दर्द अभी गया भी नहीं कि लालू प्रसाद यादव के सामने अब एक और समस्या आ गई है। सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है। अदालत अब 6 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगी। इस मामले में लालू के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव, बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव आरोपी हैं।
इस चार्जशीट में सीबीआई ने 78 आरोपियों का जिक्र किया है जिसमें से 38 उम्मीदवार भी शामिल हैं। लालू यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने नौकरी के नाम पर लोगों की जमीनों को हड़प लिया। युवाओं को नौकरी देने के नाम पर उनकी पुस्तैनी जमीन को बहुत ही कम दामों पर खरीदा गया। इस मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मिलकर की जा रही है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इससे पहले 29 मई को सुनवाई के दौरान सीबीआई को डेडलाइन देते हुए 7 जून तक फाइनल चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए सीबीआई द्वारा बार-बार समय मांगने पर फटकार भी लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]