Rekha dances Indian Idol Season 12

Indian Idol : रेखा ने इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर स्नीकर्स में डांस किया

इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर रेखा ने की शनमुख और उनकी मां के बीच के बंधन की प्रशंसा

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियन आइडल 12 के मंच पर इस वीकेंड दिग्गज अभिनेत्री उर्फ मल्लिका-ए इश्क रेखा ने अपनी शिरकत दी। इस आगामी एपिसोड में, यह शो मस्ती, मनोरंजन और संगीत के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ता हुआ नजर आएगा। तीनों जजों विशाल, नेहा और हिमेश के साथ सभी प्रतिभागियों इस मौके पर रेखा के साथ कुछ अनमोल पल साझा करते हुए नजर आएंगे। शो में, शनमुख प्रिया ने “कैस पहेली ज़िन्दगानी’ गाने की प्रस्तुति दी। उनकी इस प्रस्तुति के बाद सेट पर मौजूद सभी लोगों ने इस युवा कलाकार की प्रतिभा को सराहा और स्टैंडिंग ओवेशन भी दी। इतना ही नहीं, रेखा ने शनमुख प्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली गायिका हैं। मुझे आपके द्वारा अभिव्यक्ति के साथ गाना गाने का तरीका पसंद आया, यह काफी शानदार और देखने लायक था।
वह आगे कहती हैं कि मैं महसूस कर सकती हूं कि आपका अपनी मां के साथ एक अनोखा बंधन है, क्योंकि वह हमेशा आपके साथ रहती हैं। यह आपकी मां का ही आशीर्वाद है जिसके कारण आप इतनी कम उम्र में बहुत प्रशंसा प्राप्त कर चुकी हैं।
इसके बाद, शनमुख ने रेखा से अपने साथ डांस करने का अनुरोध किया जिस पर लिविंग लीजेंड रेखा ने कहा, “यदि आप गाना गाएंगी तो ही मैं डांस करूंगी और हां मुझे आपके स्नीकर्स बहुत पसंद हैं, क्या आप मुझे डांस करने के लिए अपने स्नीकर्स दे सकती हैं।‘ इसके तुरंत बाद शनमुख और रेखा ने एक साथ हम्मा गाने पर प्रस्तुति दी, जिस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इंडियन आइडल 12 हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 01 April 2021 Posted By : EDITOR
Indian Idol : रेखा ने इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर स्नीकर्स में डांस किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]