UAE में हो सकते हैं IPL के बाकी मैच, 29 मई को फैसला - Update Now News

UAE में हो सकते हैं IPL के बाकी मैच, 29 मई को फैसला

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों पर 29 मई को बोर्ड की विशेष आम सभा (एसजीएम) की बैठक में फैसला लेगा। बैठक में 2021-22 की घरेलू सीजन पर भी चर्चा होगी। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ” आईपीएल को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। इस बारे में अभी फ्रेंचाइजी को भी कोई जानकारी नहीं मिली है, हालांकि उन्हें बताया गया है कि उन्हें 29 मई के बाद ही पता चलेगा। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, “अभी कुछ भी तय नहीं है। लेकिन हम जानते हैं कि बोर्ड 29 मई को इस मामले पर फैसला ले सकता है और इसके बाद हमें इसकी जानकारी दे सकता है। आईपीएल के 14 वें संस्करण का दूसरा चरण सितम्बर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में हो सकता है। दिल्ली और अहमदाबाद चरण के दौरान बायो बबल में सेंध के बाद कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण आईपीएल के 14 वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच होने बाकी हैं।

×
Date : 27 May 2021 Posted By : EDITOR
UAE में हो सकते हैं IPL के बाकी मैच, 29 मई को फैसला
News Image

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों पर 29 मई को बोर्ड की विशेष आम सभा (एसजीएम) की बैठक में फैसला लेगा। बैठक में 2021-22 की घरेलू सीजन पर भी चर्चा होगी। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, " आईपीएल को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। इस बारे में अभी फ्रेंचाइजी को भी कोई जानकारी नहीं मिली है, हालांकि उन्हें बताया गया है कि उन्हें 29 मई के बाद ही पता चलेगा। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, "अभी कुछ भी तय नहीं है। लेकिन हम जानते हैं कि बोर्ड 29 मई को इस मामले पर फैसला ले सकता है और इसके बाद हमें इसकी जानकारी दे सकता है। आईपीएल के 14 वें संस्करण का दूसरा चरण सितम्बर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में हो सकता है। दिल्ली और अहमदाबाद चरण के दौरान बायो बबल में सेंध के बाद कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण आईपीएल के 14 वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच होने बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]