WPL 2023 Full Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग में कितनी टीमें,  जानिए सबकुछ - Update Now News

WPL 2023 Full Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग में कितनी टीमें,  जानिए सबकुछ

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट भी पुरुषों के क्रिकेट जैसा देश का नाम रोशन करें और महिला खिलाड़ियों को भी उनकी असली पहचान मिले इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) का ऐलान किया था। अब वक्त आ गया है जब विमेंस प्रीमियर लीग शुरू होने जा रहा है। इस विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत आज शनिवार 4 मार्च 2023 से होने जा रही है। इस लीग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज शुरू होने जा रहे इस मुकाबले को आप लाइव कहां देख सकते हैं, इस लीग में कितने टीमें आपस में भिड़ेंगी और ये मैच कहां और कब होंगे आइए बताते हैं

WPL 2023 का पहला मैच किन टीमों के बीच होगा

आज, 4 मार्च 2023 को महिला प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला होने जा रहा है। पहले मैच में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान में नजर आएगी। दोनों ही टीम इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी कि जीत उसी की हो। इस WPL का एलिमिनेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम में 24 मार्च को खेला जाना है और फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में देखने को मिलेगा।

WPL 2023 में टीमों के बीच देखने को मिलेगी भिड़ंत

विमेंस प्रीमियर लीग के इस पहले एडिशन में पांच टीमें नजर आएंगी। इन पांच टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स शामिल हैं। इन पांच टीमों के बीच ही मुकाबला देखा जाएगा।

×
Date : 06 March 2023 Posted By : EDITOR
WPL 2023 Full Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग में कितनी टीमें,  जानिए सबकुछ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]